तीन बदमाशों ने दो भाईयों पर किया चाकू से हमला, गाड़ी हटाने की बात पर हुआ विवाद 

भोपाल। बजरिया थाना इलाके में तीन अज्ञात बदमाशों ने दो भाईयों पर सरेराह चाकू से जानलेवा हमला कर दिया. लहुलूहान हालत में घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया. आरोपी मौके से फरार हो गए. रात के समय गाड़ी हटाने की बात पर विवाद हुआ. मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची. आरोपियों की पहचान करने में पुलिस जुट गई है.

जानकारी के मुताबिक 26 वर्षीय राम कुमार रघुवंशी अपने भाई अंकित के साथ सोमवार को देर रात खाना खाने एक होटल पर गया था. बजरिया स्टेशन के पास होटल में जाने से पहले राम कुमार ने अपनी कार वहीं पार्क कर दी. होटल के सामने उसी स्थान पर एक और कार पार्क की गई. राम कुमार जब होटल से निकले और अपनी कार निकालने की कोशिश की. इस दौरान दूसरी कार के चालक सहित तीन लोग वहां पहुंचे और राम कुमार से विवाद करना शुरू कर दिया. तीनों बदमाशों और दोनों भाईयों के बीच हो रहे विवाद बढ़ गया. इस दौरान बदमाशों ने अपने पास में रखी चाकू निकाली और उससे दोनों पर जानलेवा हमला कर दिया. दोनों भाई हमले में बुरी तरह से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत ही इलाज के अस्पताल पहुंचाया गया. मामले की सूचना पुलिस को मिली. बजरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची. इससे पहले बदमाश वहां से फरार हो गए थे. घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए पुलिस आरोपियों की पहचान करने में जुटी है.

Next Post

ओबीसी आरक्षण मामला: क्वांटिफायबल डेटा के बिना आरक्षण बढ़ाने का आरोप

Tue Jul 21 , 2026
जबलपुर। मप्र हाईकोर्ट के प्रशासनिक न्यायाधीश आनंद पाठक व न्यायाधीश विनय सराफ की युगलपीठ के समक्ष मध्य प्रदेश में 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण से जुड़े करीब 100 मामलों पर मंगलवार को सुनवाई जारी रही। कोर्ट के समक्ष सामान्य वर्ग के याचिकाकर्ताओं की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता प्रदीप संचेती ने लगभग […]

You May Like