बोरवेल मशीन की टक्कर से बाइक सवार डाक्टर की मौत 

मुलताई। क्षेत्र में ग्राम साईखेड़ा के पास एक बोरवेल मशीन वाहन ने एक बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार ग्राम बिरुल बाजार निवासी डॉक्टर की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जाता है गुरुवार की दोपहर ग्राम बिरुल बाजार निवासी डॉक्टर राकेश खाकरे अपने काम से बिरुल बाजार से बैतूल की ओर जा रहे थे। इस दौरान बाइक के पीछे आ रही बोरवेल मशीन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना मे मशीन का पिछला चक्का डॉक्टर राकेश खाकरे के सिर के ऊपर से गुजर गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना मिलते ही साईंखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और शव पंचनामा बनाकर मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।

बताया जाता है शव को पोस्ट मार्टम के लिए मुलताई भिजवाया गया था। लेकिन सरकारी अस्पताल मे डाक्टर नहीं होने से शव को प्रभात पट्टन के सरकारी अस्पताल ले जाकर पीएम करवाकर परिजनों की सौपा गया है।

Next Post

शाह की मौजूदगी में नीतीश और उपेंद्र कुशवाहा ने किया राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल

Thu Mar 5 , 2026
पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की ओर से पांच उम्मीदवारों ने गुरूवार को राज्यसभा चुनाव के लिये नामांकन पत्र दाखिल किया। राजग की ओर से जनता दल यूनाईटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुख्यमंत्री श्री कुमार और मौजूदा राज्यसभा सदस्य रामनाथ ठाकुर, भारतीय जनता […]

You May Like