आईडीए का बजट: ओवर ब्रिज ,स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और सुपर कॉरिडोर पर नई आवासीय योजना

इंदौर । आईडीए ने आज अपना वार्षिक बजट पेश किया। इसके तहत इस साल 573.18 करोड़ रुपए आय और 568.60 करोड़ व्यय का प्रावधान किया है। कुल आय व्यय से 4.58 करोड़ रुपए अनुमानित फायदा होना बताया है। बजट में इस वर्ष तीन फ्लाई ओवर ब्रिज, दो स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, कन्वेंशन सेंटर, स्टार्ट अप पार्क, सुपर कॉरिडोर पर नई आवासीय योजना का प्रस्ताव किया गया है।

आज संभागायुक्त डॉ सुदामा खाडे ने कलेक्टर शिवम वर्मा, निगम आयुक्त और सीईओ डॉ परीक्षित झाड़े और अन्य सदस्यों की मौजूदगी में आईडीए का सालाना बजट पारित किया। बजट पिछले साल की राशि से  करीब 6 सौ करोड़ रुपए कम का बनाया गया है। पिछड़े साल आईडीए ने 1597.68 करोड़ रुपए का बजट पेश किया था। इसमें 88.13 करोड़ लाभ दर्शाया गया था।

संभागायुक्त डॉ सुदामा खाड़े ने जानकारी देते हुए बताया कि वित्तीय वर्ष 26 – 27 में अनुमानित आय 573.18 करोड़ और अनुमानित व्यय 568.60 करोड़ का व्यय अनुमानित है। उन्होंने कहा कि कुल 4.58 करोड़ रुपए लाभ का बजट पारित किया गया है। पहले की अतिरिक्त राशि 598.04 करोड़ को शामिल करते हुए 602.62 करोड़ रुपए बाकी रहने का अनुमान है।

कुल मिलाकर इस साल 26 – 27 के बजट में 1020.93 करोड़ आय होने का अनुमान है। वही 993.86 करोड़ रुपए व्यय करने का प्रावधान किया गया है। बजट में पिछले साल के निर्माणाधीन फ्लाई ओवर, मास्टर प्लान की सड़कें, टीपीएस योजनाओं का विकास कार्य एवं विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे अमानती कार्य शामिल है।

बैठक में पीडब्ल्यूडी मुख्य अभियंता सीएस खरत, टीएनसीए संयुक्त संचालक शुभाशीष बैनर्जी, पीएचई मुख्य अभियंता सुनील कुमार उदिया, एमपीईबी मुख्य अभियंता राजेश जैन और सहायक वन संरक्षक लाल सुधाकर सिंह मौजूद थे।

 

योजना 78 अरण्य की लीज नवीनीकरण का रास्ता साफ

 

आज बोर्ड बैठक में योजना 78 अरण्य में स्थित मकानों के लीज नवीनीकरण किया । इसमें नगर निगम का तय समय में नक्शा मंजूर कर नवीनीकरण कर साथ आवेदन करेंगे। इससे योजना 78 अरण्य के दो हज़ार कमजोर आय वर्ग की जनता को फायदा मिलेगा।

 

शहर में तीन नए फ्लाई ओवर का प्रावधान

 

शहर में टीपीएस – 5 कनाडिया बायपास, टीपीएस – 8 और चंदन नगर धार रोड पर फ्लाई ओवर ब्रिज बनने का प्रस्ताव आईडीए द्वारा किया गया है।

 

दो स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स निर्माण का फैसला

 

शहर के पश्चिम क्षेत्र में दशहरा मैदान पर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बनाने का प्रस्ताव किया गया है, जिसके निर्माण में 35 करोड़ रुपए खर्च होंगे। उक्त राशि राज्य सरकार द्वारा दी जाएगी।

दूसरा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स सुपर कॉरिडोर पर 1 हजार करोड़ रुपए की लागत से पीपीपी मॉडल पर निर्मित करने की स्वीकृति दी गई है। इसके कंसल्टेंट और ट्रेजेंक्शन एडवाइजर लिए टेंडर में मुंबई की एरंस्ट एंड यंग एलएलपी का चयन किया गया है।

 

 

 

नई आवासीय योजना

 

इकोनॉमिक कॉरिडोर के पास ग्राम नैनोद, कोडियाबर्दी और छोटा बांगड़दा में छोटे और मध्यम आकार के आवासीय प्लॉट की योजना के टीएनसीपी को नक्शा मंजूर करने का निर्णय लिया है।

निम्न विकास कार्यों के टेंडर मंजूर भी किए

 

* टीपीएस योजनाओं में इलेक्ट्रिकल और अन्य सर्विस केडी लिए टाटा कंसल्टिंग इंजीनियर का 11 सौ करोड़ रुपए का टेंडर मंजूर

* टीपीएस 08 में ग्राम कुमेडी से लसूडिया मोरी तक विकास कार्य हेतु 84..85 करोड़ और टीपीएस – 8 में ही ग्राम कनाडिया, बिचौली हप्सी और टिगरिया राव के विकास कार्य 59.34 करोड़ के  टेंडर मंजूर किए गए।

* लेवल टू फ्लाई ओवर की सर्विस रोड निर्माण कार्य का 13.30 करोड़ का टेंडर स्वीकृत किया गया है।

* योजना 151 और 160 बी के सेक्टर ए, बी, सी और डी के  बचे विकास कार्य के लिए 24.54 करोड़ का टेंडर को मंजूरी दी गई। इस तरह आईडीए संचालक मंडल ने 193 करोड़ रुपए के टेंडरों की स्वीकृत किया।

Next Post

गैस एजेंसी पर ब्लैक में सिलेंडर और सरपंच-उपसरपंच पर श्मशान की मिट्टी बेचने का आरोप

Tue Mar 31 , 2026
भोपाल। कलेक्टर कार्यालय में मंगलवार को जनसुनवाई की गई, जिसमें जिले के 113 आवेदन आए. जिसकी सुनवाई कलेक्टर, अतिरिक्त कलेक्टर सहित अन्य अधिकारियों ने पीडि़तों की समस्याएं सुनी. जिनमें आॢर्थक सहायता, पेंशन, मारपीट, नामांतरण,बटवारा, मकान और जमीन पर कब्जा, फसल काटने जैसी समस्या से पीडि़त पहूंचे. जिंनका सुनवाई कर रहे […]

You May Like