
देवास।कलमा और टोंक कला के बीच हाईवे पर एक चलती कार अचानक आग का गोला बन गई। कार में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई, जिससे वाहन में तेज लपटें उठने लगीं। आग की भयावहता देखकर कार सवारों ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते कार से कूदकर अपनी जान बचाई। देखते ही देखते पूरी कार जलकर खाक हो गई। इस हादसे से हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रैफिक को नियंत्रित किया।
