एसडीएम के नेतृत्व में आधा दर्जन बसों पर हुई कार्रवाई

वसूला गया साढ़े 17 हजार का अर्थदंड
सतना :सोमवार को सिटी एसडीएम राहुल सिलाडिया के निर्देशन में आरटीओ संजय श्रीवास्तव ट्रैफिक सब-इंस्पेक्टर रामदेवी राई एवं पुलिस बल की उपस्थिति में नेशनल हाईवे पर बेतरतीब ढंग से पार्किंग की जा रही बसों के विरुद्ध सघन कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई के अंतर्गत नेशनल हाईवे पर अवैध रूप से खड़ी 6 बसों पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत प्रत्येक बस पर ₹2500 का जुर्माना लगाया गया।

गौरतलब है कि आईएसबीटी बस स्टैंड का निर्माण पूर्ण हो जाने के पश्चात बसों के पार्किंग हेतु पर्याप्त सुविधा उपलब्ध है, इसके बावजूद कुछ बस चालक नेशनल हाईवे पर बसें खड़ी कर रहे हैं, जिससे सड़क दुर्घटनाओं की प्रबल संभावना बनी रहती है और यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है। प्रशासन द्वारा समस्त बस संचालकों एवं चालकों से अपील की जाती है कि वे अपनी बसों को अनिवार्य रूप से आईएसबीटी बस स्टैंड में ही खड़ा करें तथा यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करें। उल्लेखनीय है कि बस स्टैंड पर वाहनों के सुव्यवस्थित पार्किंग हेतु नगर निगम द्वारा आवश्यक एवं पर्याप्त व्यवस्थाएं लगातार की जा रही हैं। भविष्य में भी नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध इसी प्रकार कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।
 रेलवे स्टेशन परिसर में भी कार्रवाई
रात में रेलवे स्टेशन पर काफी गाड़ियां खड़ी रहती हैं। जबकि रेलवे स्टेशन पर गाड़ी खड़ी करने के लिए कोई बस स्टॉप नहीं है। जिसे देखते हुए एसडीएम ने वहां पहुंचकर कार्रवाई की गई। इस प्रकार कुल ₹17,500 की राशि वसूल की गई। बताया गया कि रेलवे स्टेशन परिसर में खड़ी रहने वाली बसों के विरुद्ध इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Next Post

क्यूट बॉय इमेज ने दिल जीते, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर नहीं चला इमरान खान का जादू

Tue Jan 13 , 2026
जाने तू या जाने ना से स्टार बने इमरान खान की क्यूट बॉय इमेज ने दिल जीता, लेकिन लगातार फ्लॉप फिल्मों ने उनका करियर पटरी से उतार दिया। इसके बाद वह धीरे-धीरे फिल्मों से दूर हो गए। बॉलीवुड एक्टर इमरान खान 13 जनवरी को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इमरान […]

You May Like