जबलपुर: पाटन थाना अंतर्गत सुरैया निवासी एक युवक को जालसाज ने वीजा बनाने और कनाडा में नौकरी लगवाने के साथ मुनाफे का लालच देकर 8.15 लाख रूपए ठग लिए। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है।पुलिस के मुताबिक शेख रमजान 36 वर्ष निवासी सुरैया पाटन का शहपुरा रोड पाटन में स्थित दुकान में मैकेनिक का काम करता है उसका बैंक अकाउण्ट पंजाब बैंक शाखा पाटन में है, उसके मोबाइल नम्बर अज्ञात नम्बर से फोन आया जिसने कहा कि आपके बीजा के लिए 15000 रूपये लग रहे हैं और उसे एक अकाउण्ट जानकारी भेजी जिसमें मिथलेश पासवान नाम के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का एकाउंट नम्बर लिखा था।
उससे उक्त बैंक खाते में 15000 रूपये भेजने के लिये कहा एवं कहा कि बीजा बन जायेगा तो आप काम के लिए 10 साल के लिए कनाडा जा सकते हो। कनाडा में अच्छी कमाई कर सकते हैं, उसने कुछ दिन बाद अपने दोस्त फिरोज के मोबाइल से 15000 रुपये भेज दिए फिर उन लोगों ने अलग अलग नम्बर से काल करके लालच देकर एवं बीजा कैंसल होने का कहकर डरा धमकाकर उससे कुल 815870 रूपये खातों में ट्रांसफर कराये गये हैं। वीजा न बनने उससे और रूपये माँगे तो उसे समझ आया कि उसके साथ सायबर फ्रॉड हुआ है
