
कुरई। ग्राम पंचायत चक्की खमरिया में शुक्रवार को अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। तेज हवा के चलते आग तेजी से फैली और करीब 200 एकड़ में खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। हालात बिगड़ने पर ग्रामीणों ने ट्रैक्टर, टैंकर और अन्य संसाधनों से घंटों प्रयास कर आग पर काबू पाया।
ग्रामीणों के अनुसार सूचना के बावजूद फायर ब्रिगेड समय पर नहीं पहुंची, जिससे नुकसान बढ़ा। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा। विधायक कमल मर्सकोले ने प्रभावित किसानों से मिलकर तत्काल सर्वे के निर्देश दिए। उन्होंने मुआवजा और कर्ज में राहत का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने हर किसान का सर्वे और क्षेत्र में फायर ब्रिगेड की व्यवस्था की मांग की है।
