जेवर लूटने वाली नकली पुलिस बनी सिरदर्द

जबलपुर: आगे लूट हुई है, चैकिंग चल रही है, आप जेवर उतार कर रख लो। हम आपकी सुरक्षा मेें है, डरिए मत। यह बोल ठगों द्वारा सरेराह बोले जाते है और वे स्वयं को पुलिस वाला बताकर बुजुर्गों को टारगेट करते हुए डर दिखाकर उनके जेवरात उतरवाकर लेकर फरार हो जाते है। ये गिरोह पुलिस के लिए सिरदर्द बन चुका है। आए दिन वारदातें कर रहा है लेकिन पुलिस के पास फिलहाल ऐसे कोई अहम सुराग हाथ नहीं लग सके है जिसके सहारे उन्हें पकड़ा जा सके।

ऐसा नहीं है कि ये गिरोह अभी सक्रिय हुआ है लंबे समय से ऐसी वारदातें होती आ रही है। आलम ऐसा है कि पुराने ठग पुलिस ढूंढ नहीं पाई हैं और नए आरोपित पुलिस को चुनौती देते हुए वारदातें कर रहे है। 18 जनवरी 25 को केंट थाना क्षेत्र में श्रीमती विनय कुमारी टाटिया 79 वर्ष निवासी एपीआर कॉलोनी कटंगा सदर के जेवर लूटे गए। इसी प्रकार कोतवाली थाना क्षेत्र में 18 जनवरी को श्रीमती ज्योति जैन 57 वर्ष निवासी देवरी सागर के जेवर ठग ले गए।

पुलिस ने दोनों ही मामलों में प्रकरण दर्ज किया था। पतासाजी के दौरान थाना नंदूरा महाराष्ट्र स्थित एक डेरा में छापेमारी भी की गई थी लूटे गए 11 लाख 50 हजार रूपए के जेवरात तो जब्त कर लिए गए थे लेकिन प्रकरण में आरोपी बने अमजद अली उर्फ सुल्तान उर्फ गब्बर अली उर्फ भीरू ईरानी पिता मनहर अली ईरानी 45 वर्ष, चिन्नी उर्फ मोहम्मद अब तक पुलिस गिरफ्त से दूर है।
बुजुर्गों को टारगेट करता है गिरोह
गिरोह सबसे अधिक बुजुर्गों को टारगेट करता है और आराम से उन्हें डर दिखाकर वारदातें कर फरार हो जाता है हालांकि पुलिस दावा कर रही है कि आरोपियों की तलाश पतासाजी के लिए हर संभव प्रयास किये जा रहे है लेकिन पुलिस अब तक आरोपियों को नहीं पकड़ पाई है। सितम्बर माह में एक साथ चार वारदातें हुई थी।
डेरों में बसेरा, हर दिन बदलते ठिकाना
ऐसे मामलों की की जांच में यह बात सामने आई है कि ये गिरोह महाराष्ट्र मेंं भी है जो शहर आकर वारदातें करता है। इसके अलावा ईरानी गिरोह भी इस काम में माहिर है जो हर दिन ठिकाने बदला है। ये डेरों में रहते है। मुंबई, भोपाल, पिपरिया होशंगाबाद समेत अन्य जगह इनके ठिकाने है। इनके डेरों में महिलाएं, बच्चे रहते है पुरूष वारदातें करते है और अपने ठिकाने बदते रहते है।
केस 1
22 सितम्बर को कैंट थाने में श्रीमति अरूण गुप्ता 54 वर्ष निवासी डॉन बाक्सो स्कूल के सामने सिविल लाईन ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि मेन रोड़ में जांच हो रही है कहते हुए दो ठगों ने उसके सोने के 2 कंगन वजनी 3 तोला, 2 अंगूठी वजनी 5-5 ग्राम, उतार लिए थे जिन्हें लेकर रफूचक्कर हो गए थे।
केस 2
गढ़ा थाने में 22 सितम्बर को श्रीमति भागवति बहलानी 70 वर्ष निवासी प्रेमनगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि छोटा गुरूद्वारा के पास एक व्यक्ति उसके पास आकर बोला कि माता आपको पुलिस वाले साहब बुला रहे है, इसके बाद उसके हाथ में पहने सोने के 2 कंगन, 1 अंगूठी उतारकर दो व्यक्तियों ने ले लिए‌ थे।

Next Post

बिना चौकीदार चल रहे मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिक में चोरी

Sun Oct 12 , 2025
जबलपुर: मुंडी टोरिया चौक स्थित मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिक अस्पताल रांझी में चोरों ने धावा बोलते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया है।पुलिस ने बताया कि डॉक्टर संदीप शुक्ला 40 वर्ष निवासी महाराजपुर हाउसिंग बोर्ड कालोनी अधारताल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह मुंडी टोरिया झंडा चौक के पास मुख्यमंत्री […]

You May Like