जबलपुर: गोसलपुर थाना अंतर्गत रामनगर के पास बुधवार सुबह एक बेकाबू कार अनियंत्रित होकर पलट गई हादसे में पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई।
गोसलपुर थाना प्रभारी राजेंद्रसिंह ने बताया कि सराफा बाजार कटनी निवासी मनोज कस्तवार अपनी पत्नी के साथ जबलपुर शादी में शामिल आए थे और सुबह शिफ्ट कार क्रमांक एम पी 21 सीबी 1645 से वापस कटनी लौट रहे थे।
सुबह 10 :30 बजे जैसे ही रामनगर के पास पहुंचे तभी उनकी कार अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे मनोज कस्तवार और उनकी पत्नी की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शवों को पीएम के लिए भिजवाते हुए मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी।
