विधायक साहब सिंह की अशोकनगर में विवादित टिप्पणी पर प्रदेश भाजपा के मीडिया प्रभारी अग्रवाल ने किया पलटवार

ग्वालियर: अशोकनगर में कांग्रेस विधायक साहब सिंह गुर्जर के विवादित बोल पर एमपी बीजेपी के मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कांग्रेस पर पलटवार किया है।

उन्होने लिखा है कि जो राष्ट्रवादी थे, वे संघ में गए, और जो दोगले थे वो कांग्रेस में गए। अग्रवाल ने कहा कि संघ ने राष्ट्र को जोड़ा, कांग्रेस ने सत्ता के लिए देश तोड़ा। एक ने सेवा चुनी, दूसरे ने सत्ता के लिए देश तक को बेचने का प्रयास किया। कांग्रेस का संघ विरोध कोई नया नहीं, यह उसकी राजनीतिक कुंठा का प्रतीक है।

Next Post

घर में लगी भीषण आग, मकान के अंदर सो रहे लोग आग की लपटों में घिरे, लाखों का सामान जलकर खाक

Wed Jul 9 , 2025
ग्वालियर: एक मकान में भीषण आग लग गई. आग इतनी भयानक थी कि लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया. यह घटना गोला का मंदिर इलाके में आदित्यपुरम के समीप ब्रज विहार कॉलोनी की है.देखते ही देखते आग ने भयावह रूप ले लिया. आग इतनी भयंकर थी कि इसका […]

You May Like

Play sound