बदमाशों ने चार युवकों पर बरसाये लाठी-डंडे, पुलिस ने शुरू की तलाश

भोपाल।शाहपुरा थाना क्षेत्र में बदमाशों के हौंसले बुंलद हैं. करीब 20 की संख्या में सड़क पर आए बदमाशों ने चार युवकों की लाठी-डंडे से हमला करते हुए पिटाई कर दी. हमले में घायल युवकों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है. इस घटना का फुटेज भी सामने आया है.

मिली जानकारी के अनुसार वाइसरॉय कॉलोनी में शुक्रवार को देर रात को रहवासी युवकों पर हमला हुआ. हमलावरों ने शेखर, आकाश, विशाल और नवल को घेरते हुए लाठी डंडे से पिटाई की, जिन युवकों पर हमला किया गया वह सभी दोस्त हैं. चारों दोस्तों की कार इसी रात को कुछ घंटे पहले अरेरा हिल्स में एक कार से टकरा गई थी. कारों की टक्कर होने से दोनों पक्षों की तरफ से गाली-गलौच हुई. राहगीरों ने मामले को शांत कराया. इसके बाद चारों लड़के अपनी कार से कालोनी में पहुंचे ही थे, तभी पीछ से दूसरे पक्ष के लोग भी कार सहित अन्य साधनों से 20 की संख्या में आ गए. युवकों को घरते हुए बदमाशों ने बुरी तरह से पिटाई कर दी. घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में सब रिकार्ड हो गया. घायल युवकों को परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराते हुए, पुलिस में शिकायत की. शाहपुरा थाना पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए, उनकी तलाश शुरू कर दी है.

Next Post

मोदी मध्य दिसंबर में आ सकते हैं पश्चिम बंगाल

Sat Nov 22 , 2025
कोलकाता, 22 नवंबर (वार्ता) पश्चिम बंगाल में 2026 के राज्य विधानसभा चुनाव करीब आ रहे हैं, ऐसे में उम्मीद जतायी जा रही है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, आगामी दिसंबर महीने के दूसरे सप्ताह में राज्य का दौरा कर सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो इसे राज्य में भारतीय जनता […]

You May Like