छात्रावास की 35 छात्राएं बीमार, स्वास्थ्य केन्द्र पर कराया भर्ती

रतलाम। एकलव्य बालिका छात्रावास की 35 छात्राओ को बीमार होने पर स्वास्थ्य केन्द्र पर भर्ती कराना पड़ा। छात्राओं को सर्दी, खांसी, बुखार सहित अन्य समस्याएं थी। वहीं 22 बालिकाओं का इलाज किया जा रहा हैं।

एकलव्य बालिका छात्रावास की छात्राओं को सोमवार को अचानक घबराहट होने लगी। बैचेनी के साथ तेज बुखार व पैर दर्द होने लगा। कुछ छात्राओं को उल्टी होने लगी। इसके बाद 35 छात्राओं को बाजना अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जानकारी के अनुसार अंजली (15)पिता रामलाल, बाजू (11) पिता भूरिया, शोभा (12) पिता हेमराज, सपना (14) पिता पंजालाल, मनीष (12) पिता राहुल, पूजा (15) पिता रमेश, सविता (15) पिता लालु, सोम्य (12) पिता रामदेव, मनीषा(15)पिता लक्ष्मण, ज्योति (15)पिता जगदीश, वर्षा (13) पिता सुखलाल, लक्ष्मी (12)पिता ईश्वरलाल, अंजली (12) पिता सुखराम, अक्षिता (15) पिता मगन, सिमरन (11)पिता लक्ष्मण, अनुष्का (12)पिता प्रेमसिंह, पूजा (15) पिता भालु, अंगुरी (14)पिता रूपजी, रेखा (16) पिता मोहन, माधुरी (13) पिता प्रेम, वर्षा (16)पिता लाला, आरती (12)पिता गुड्ड़ू, काजल (12)पिता कांतिलाल, काजल (14)पिता देवीलाल मोनिका (13)पिता नानापाल, सविता (15)पिता भानसिंह, बबली (13), किरण (12)पिता गौतम, शिवानी (14)पिता धीरज, सुन्दर (15)पिता दिनेश, खुशबू (15)पिता रमेश, सोनू (12)पिता कालूसिंह, शिवानी (12)पिता महेन्द्र सहित अन्य छात्राएं बीमार हो गई थी। बालिकाओं के बीमार होने की सूचना मिलते ही तत्काल कलेक्टर राजेश बाथम ने सीएमएचओ डॉ. संध्या बेलासरे एवं सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्रीमती रंजना सिंह को उपचार की व्यवस्था के लिए निर्देशित किया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर संध्या बेलसरे ने बताया कि एकलव्य बालिका छात्रावास बाजना मे 10-15 साल की बालिकाओं को सर्दी, खांसी, बुखार के कारण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाजना में 22 बालिकाओं को भर्ती कर लक्षण के आधार पर उपचार किया गया। जिसमें हाई ग्रेड फीवर(बुखार) के कारण 9 बालिकाओं को मेडिकल कॉलेज रतलाम रेफर किया गया, उनका उपचार किया जा रहा है।

 

बालिकाओं को हेल्थ चेकअप कर उपचार किया जा रहा : सीएमएचओ

 

सीएमएचओ डॉक्टर संध्या बेलसरे, एस डी एम मनीष जैन, मेडिकल स्पेशलिस्ट डॉक्टर जीवन चौहान मेडिकल स्पेशलिस्ट, एम डी पेडियाट्रिक स्पेशलिस्ट डॉक्टर अटल चौधरी, एपिडेमियोलॉजीस्ट डॉक्टर गौरव बोरीवाल मौके पर पहुंचे, जिला रतलाम की टीम ने उपस्थित होकर सभी बालिकाओं का हेल्थ चेकअप एवं उपचार किया। प्राइमरी लेवल पर बीएमओ डॉक्टर जितेंद्र जायसवाल, डॉक्टर संजीव कुमार वर्मा, डॉ. पवन कुमावत द्वारा आवश्यक उपचार किया गया।

Next Post

पुलिस की आरो स्पा सेंटर पर कार्रवाई, आपत्तिजनक सामग्री मिली

Tue Aug 19 , 2025
रतलाम। अवैध गतिविधियों में लिप्तता की आशंका के चलते न्यू रोड स्थित स्पा सेंटर पर दबिश के दौरान पुलिस को वहां से आपत्तिजनक सामग्री भी हाथ लगी। पुलिस द्वारा इसकी पुख्ता जांच व पूछताछ के बाद सेंटर संचालक के खिलाफ कार्रवाई होने की संभावना जताई जा रही है। बीती रात […]

You May Like