अयोध्या में भोपाल से पहुंचे एक पति-पत्नी ने सरयू नदी में छलांग लगा दी। बताया जा रहा है कि नदी में कूदने से पहले दोनों ने एक-दूसरे के हाथ बांध रखे थे।
घटना के दौरान मौके पर मौजूद गोताखोरों ने तुरंत नदी में छलांग लगाई और दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। समय रहते रेस्क्यू होने से पति-पत्नी की जान बच गई।
फिलहाल दोनों ने यह कदम क्यों उठाया, इसकी वजह सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़ी जानकारी जुटा रही है।
