खाद्य तेलों में टिकाव; दालें महंगी

नयी दिल्ली 06 अप्रैल (वार्ता) विदेशी बाजारों के मिलेजुले रुख के बीच स्थानीय स्तर पर आवक और उठाव संतुलित रहने से बीते सप्ताह दिल्ली थोक जिंस बाजार में खाद्य तेलों में टिकाव रहा जबकि दालें महंगी हो गईं वहीं अन्य जिंसों के भाव स्थिर रहे।

तेल-तिलहन : वैश्विक स्तर पर मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में पाम ऑयल का अप्रैल वायदा सप्ताहांत पर 84 रिंगिट लुढ़ककर 4701 रिंगिट प्रति टन पर आ गया। वहीं, अप्रैल का अमेरिकी सोया तेल वायदा 1.21 सेंट की तेजी लेकर 45.41 सेंट प्रति पौंड बोला गया।

इस दौरान खाद्य तेलों में टिकाव रहा। सरसों तेल, मूंगफली तेल, सूरजमुखी तेल, सोया रिफाइंड, पाम ऑयल और वनस्पति तेल के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ और वे पिछले सप्ताह के स्तर पर पड़े रहे।

सप्ताहांत पर सरसों तेल 15751 रुपये प्रति क्विंटल, मूंगफली तेल 18681 रुपये प्रति क्विंटल, सूरजमुखी तेल 16484 रुपये प्रति क्विंटल, सोया रिफाइंड 15201 रुपये प्रति क्विंटल, पाम ऑयल 13919 रुपये प्रति क्विंटल और वनस्पति तेल 16849 रुपये प्रति क्विंटल पर रहा।

 

Next Post

आरबीआई के नीतिगत निर्णय पर रहेगी बाजार की नजर

Sun Apr 6 , 2025
मुंबई 06 अप्रैल (वार्ता) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पारस्परिक टैरिफ में बेतहाशा बढ़ोतरी किये जाने से वैश्विक स्तर पर व्यापार युद्ध गहराने एवं आर्थिक मंदी की आशंका में हुई भारी बिकवाली से बीते सप्ताह ढाई प्रतिशत से अधिक की गिरावट में रहे घरेलू शेयर बाजार की अगले सप्ताह भारतीय […]

You May Like