इंदौर, 26 जनवरी (वार्ता)। सप्ताहांत सोना एवं चांदी में तेजी दर्ज की गई। सप्ताहांत सोना 1500 रुपये तथा चांदी 800 रुपये बढ़कर बिकी।
कारोबार की शुरुआत में सोना 80600 रुपये पर खुलने के बाद शनिवार के दिन 82100 रुपये प्रति दस ग्राम होकर थमा। चांदी में व्यापार की शुरुआत 91600 रुपये पर हुई वहीं शनिवार के दिन 92400 रुपये बिकी।
कामकाज में सोना ऊंचे में 82600 नीचे में 80500 रुपये प्रति 10 ग्राम बिका। व्यापार में चांदी ऊपर में 92600 तथा नीचे 91500 रुपये प्रति किलोग्राम बिकी। चांदी सिक्का पूछपरख से मजबूत बताया गया। विदेशी बाजार में सोना 2771 डॉलर तथा चांदी 3056 सेन्ट प्रति औंस बिकी।
