ऑनलाइन क्रिकेट और कैसीनो सट्टेबाजी में फरार एक और आरोपी धराया

इंदौर: ऑनलाइन क्रिकेट और कैसीनो सट्टेबाजी के मामले में फरार चल रहे एक और आरोपी को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है. आरोपी के पास से दो लैपटॉप और तीन मोबाइल फोन जब्त किए हैं. इन उपकरणों में सट्टेबाजी से जुड़ी आईडी, डिजिटल जानकारी और लेन-देन का हिसाब मिलने की संभावना के चलते उनकी जांच की जा रही है. इस मामले में पहले सात आरोपियों के साथ फरार आरोपी अभिषेक अग्रवाल को भी गिरफ्तार किया जा चुका है.

क्राइम ब्रांच ने पिछले दिनों ऊषा नगर मेन स्थित साईं नयन अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 102 पर दबिश देकर ऑनलाइन क्रिकेट और कैसीनो सट्टेबाजी संचालित करने वाले सात आरोपियों को पकड़ा था. उस समय आरोपी लैपटॉप और मोबाइल के जरिए अलग-अलग वेबसाइट पर ग्राहकों से रकम लेकर सट्टा चला रहे थे. पूछताछ में सामने आया था कि ग्राहकों को सट्टे की आईडी उपलब्ध कराई जाती थी और उनसे अलग-अलग बैंक खातों में रकम जमा कराई जाती थी. डिजिटल पॉइंट्स के जरिए भी सट्टा खिलाया जा रहा था.
मामले की जांच के दौरान पुलिस को अन्य लोगों की संलिप्तता की जानकारी मिली. इसके बाद फरार आरोपी अभिषेक अग्रवाल को गिरफ्तार किया था. अब इसी मामले में निखिल जैन उम्र 33 साल, निवासी महालक्ष्मी नगर, दिल्ली को पकड़ा है. निखिल जेसीबी स्मयर पार्ट्स की दुकान संचालित करता है. उसके कब्जे से दो लैपटॉप और तीन मोबाइल फोन जब्त किए हैं. क्राइम ब्रांच जब्त उपकरणों की जांच कर रही है. इनमें ऑनलाइन सट्टेबाजी की आईडी, डिजिटल रिकॉर्ड और वित्तीय लेन-देन से जुड़ी जानकारी खंगाली जा रही है. पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों, बैंक खातों और रकम के लेन-देन की जानकारी भी जुटा रही है.

Next Post

बारिश और बादलों ने बदला मौसम का मिजाज, रुक-रुककर हुई बारिश से बढ़ी ठंडक

Sun Nov 1 , 2026
सतना। जिले में मौसम का मिजाज लगातार बदला हुआ है। बारिश और बादलों के कारण दिन के तापमान में अचानक गिरावट आई है। गुरुवार रात से शुरू हुई रिमझिम बारिश शुक्रवार को भी रुक-रुककर जारी रही, जबकि शनिवार को दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। पिछले तीन दिनों से धूप […]

You May Like