भीमावद 100 गाडियों के काफिले के साथ भोपाल पहुंचकर सीएम को बोलेंगे थैंक्यू

शाजापुर। शाजापुर जिले को इंदौर के मेट्रोपोलिटन रीजन में शामिल किया गया है. शाजापुर जिले के लिए विकास की दिशा में यह नया कदम है. पिछले माह मक्सी में आठ हजार करोड़ के उद्योग की स्थापना के लिए भूमिपूजन हुआ और दो दिन पहले ही इंदौर में बैठक में निर्णय लिया गया कि इंदौर मेट्रोपोलिटन रीजन में शाजापुर को भी शामिल किया जाए. विधायक अरूण भीमावद के अथक प्रयास से शाजापुर इस मेट्रोपोलिटन रीजन का हिस्सा बना है. इसके लिए आज शाजापुर विधानसभा से हजारों भाजपा कार्यकर्ता 100 वाहनों से मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर इस सौगाथ के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित करेंगे.

गौरतलब है कि अपने दो साल के कार्यकाल में शाजापुर विधायक अरूण भीमावद ने रोजगार की दिशा में उद्योग स्थापित किए. शिक्षा के क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज, आवागमन के क्षेत्र में फोरलेन सडक़ निर्माण, किसानों के खेतों में पानी पहुंचे इसके लिए नर्मदा जलयोजना सहित कई विकास कार्य शाजापुर विधानसभा में मूर्तरूप लेने की तैयारी में है. कुछ काम शुरू हो गए हैं तो कुछ विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया है. साल 2027 तक शाजापुर जिले को आठ हजार करोड़ की लागत से स्थापित होने वाला कारखाना मिलेगा, जिसमें चार हजार से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा. शाजापुर शहर को फोरलेन की सौगात और ग्रामीणों के लिए बायपास का उपहार. साथ ही किसानों को खेतों के लिए नर्मदा से पानी भी मिलेगा. यह सब विकास कार्य मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की शाजापुर विधानसभा पर विशेष अनुकंपा और विधायक अरूण भीमावद की विकास कार्य को लेकर लगातार सक्रियता के कारण संभव हो सका है. इंदौर मेट्रोपोलिटन रीजन में शाजापुर को शामिल करने पर शाजापुर विधानसभा से हर मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं के साथ विधायक सीएम हाउस पहुंचकर आभार एवं स्वागत करेंगे.

रविवार को शाजापुर विधानसभा के सभी मंडल अध्यक्षों और भाजपा विधायक अरूण भीमावद के नेतृत्व में हजारों भाजपा कार्यकर्ता भोपाल में मुख्यमंत्री आवास पहुंचेंगे. वहां वे डॉ. मोहन यादव का स्वागत कर शाजापुर को मेट्रोपोलिटन रीजन में शामिल करने पर आभार व्यक्त करेंगे.

Next Post

चावल, चीनी, दालें नरम; खाद्य तेलों में घट-बढ़

Sat Dec 20 , 2025
नयी दिल्ली, 20 दिसंबर (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में शनिवार को चावल के औसत भाव घट गये, जबकि गेहूं की कीमत स्थिर रही। चीनी और दालों में भी गिरावट देखी गयी। वहीं, खाद्य तेलों में उतार-चढ़ाव का रुख रहा। औसत दर्जे के चावल की औसत कीमत 40 रुपये घटकर […]

You May Like