चावल, चीनी, दालें नरम; खाद्य तेलों में घट-बढ़

नयी दिल्ली, 20 दिसंबर (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में शनिवार को चावल के औसत भाव घट गये, जबकि गेहूं की कीमत स्थिर रही। चीनी और दालों में भी गिरावट देखी गयी। वहीं, खाद्य तेलों में उतार-चढ़ाव का रुख रहा।

औसत दर्जे के चावल की औसत कीमत 40 रुपये घटकर 3,827 रुपये प्रति क्विंटल रह गयी। गेहूं 2,858 रुपये प्रति क्विंटल के भाव पर लगभग स्थिर रहा। आटे की कीमत आठ रुपये टूट गयी।

दाल-दलहनों में नरमी रही। तुअर दाल औसतन 93 रुपये प्रति क्विंटल सस्ती हुई। मसूर दाल की कीमत 73 रुपये और चना दाल की 57 रुपये घट गयी। मूंग दाल में 45 रुपये और उड़द दाल में 38 रुपये प्रति क्विंटल की गिरावट रही।

स्थानीय बाजारों में पाम ऑयल औसतन 41 रुपये और सोया तेल 17 रुपये प्रति क्विंटल महंगा हुआ। सूरजमुखी तेल की कीमत में तीन रुपये की वृद्धि हुई। सरसों तेल के दाम लगभग स्थिर रहे। मूंगफली तेल 75 रुपये और वनस्पति 43 रुपये प्रति क्विंटल फिसल गया।

मीठे के बाजार में आज गुड़ की औसत कीमत 14 रुपये प्रति क्विंटल गिर गयी। चीनी भी आठ रुपये प्रति क्विंटल सस्ती हुई।

Next Post

शनिश्चरी अमावस्या पर शनि मंदिर पर उमड़ा भक्तों का जन सैलाब

Sat Dec 20 , 2025
सोयतकला।डोंगरगांव से 3 किलोमीटर दूर उज्जैन चवली नेशनल हाईवे मार्ग मालवा हाडोती सीमा संगम चवली नदी के तट पर स्थित अति प्राचीन प्रसिद्ध श्री शनि देव मंदिर पर शनिवार को शनिचरी अमावस्या पर्व पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे. मालवा हाडोती क्षेत्र से दर्शन के लिए पधारे सैकड़ों की संख्या […]

You May Like