हरियाणा के राज्यपाल ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से की शिष्टाचार भेंट

चंडीगढ़, 08 मई (वार्ता) हरियाणा के राज्यपाल प्रोफेसर आशीष कुमार घोष ने पत्नी मित्रा घोष के साथ शुक्रवार को नयी दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से शिष्टाचार भेंट की। यहां जारी सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार बैठक के दौरान राज्यपाल ने हरियाणा के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर राष्ट्रपति से चर्चा की। महिला सशक्तिकरण, समावेशी विकास, शिक्षा, सामाजिक कल्याण तथा समाज के सभी वर्गों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से चलाई जा रही पहलों को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया।

प्रो घोष ने राष्ट्रपति को हरियाणा में संचालित विभिन्न विकास परियोजनाओं और कल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने राज्य की प्रगति और जनकल्याण के लिए राष्ट्रपति के निरंतर मार्गदर्शन, प्रोत्साहन और समर्थन के प्रति आभार भी व्यक्त किया।

.....

Next Post

बंगाल फिर बनेगा व्यापार, उद्योग और रोजगार का केंद्रः खंडेलवाल

Fri May 8 , 2026
नयी दिल्ली, 08 मई (वार्ता) कॉन्फ़ेडरेशन ऑफ़ ऑल इंडिया ट्रेडर्स ( कैट) के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीन खंडेलवाल ने कहा है कि पश्चिम बंगाल फिर से व्यापार, उद्योग और रोजगार का केंद्र बनेगा। श्री खंडेलवाल ने शुक्रवार को यहां संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि व्यापार एवं उद्योग जगत अब […]

You May Like