लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पंचायत चुनाव के उम्मीदवारों ने समय पर चुनाव कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में पंचायत चुनाव के प्रत्याशी मंत्री ओमप्रकाश राजभर के आवास पहुंचे और उनके घर का घेराव किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और पंचायत चुनाव तय समय पर कराने की मांग उठाई।
प्रदर्शन के दौरान मौके पर पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे प्रत्याशियों को बसों में बैठाकर ईको गार्डन भेज दिया। वहीं, प्रदर्शनकारी मंत्री ओमप्रकाश राजभर से मुलाकात करना चाहते थे, लेकिन मंत्री उनसे मिलने नहीं पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने सभी प्रदर्शनकारियों को मौके से हटाकर ईको गार्डन पहुंचाया। पंचायत चुनाव को लेकर उम्मीदवारों की यह मांग अब लखनऊ में चर्चा का विषय बनी हुई है।
Next Post
बजरंगढ़ किले पर शांतिपूर्वक सम्पन्न हुआ विशाल अन्नकूट
Tue Nov 17 , 2026
दिनांक 17 नबम्बर 2026 को ग्राम बजरंगढ़ के किले पर लगातार 35 बर्ष से चला आ रहा विशाल अन्नकूट शान्ति पूर्वक सम्पन्न हुआ इस विशाल अन्नकूट में हजारों लोगों ने भोजन प्रसादी ग्रहण की इस अवसर पर भगवान राम एवं हनुमानजी महाराज के मंदिर की आकर्षक सज्जा की गई दोपहर […]

You May Like
-
2 years ago
पाकिस्तान में घबराहट चरम पर
-
11 months ago
फाइनल मे फिर पाकिस्तान से भिड़ेगी टीम इंडिया