बजरंगढ़ किले पर शांतिपूर्वक सम्पन्न हुआ विशाल अन्नकूट


दिनांक 17 नबम्बर 2026 को ग्राम बजरंगढ़ के किले पर लगातार 35 बर्ष से चला आ रहा विशाल अन्नकूट शान्ति पूर्वक सम्पन्न हुआ इस विशाल अन्नकूट में हजारों लोगों ने भोजन प्रसादी ग्रहण की इस अवसर पर भगवान राम एवं हनुमानजी महाराज के मंदिर की आकर्षक सज्जा की गई दोपहर 12 बजे भगवान श्री राम की महाआरती हुई इसके बाद हनुमानजी महाराज की आरती हुई फिर गौशाला में गौ पूजन किया गया इसके बाद भोजन प्रसादी शुरू हुई जो रात के 10 बजे तक चली इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु किले पर पहुंचे ज्ञात रहे बजरंगढ़ किले पर यह 35वा अन्नकूट था।

.....

Next Post

भतीजी के भागने के बाद सदमे में चाचा की मौत, कमरे से मिला शव, परिजनों ने पुलिस पर मढ़ा लापरवाही का आरोप

Tue Nov 17 , 2026
ब्यावरा। समीपस्थ ग्राम में मंगलवार सुबह सनसनीखेज मामला सामने आया है. मलावर थाना क्षेत्र के एक गांव में भतीजी के घर से भाग जाने से आहत होकर एक युवक ने सोमवार को आखिरकार जिंदगी से हार मान ली. युवक के परिजनों ने पुलिस पर सुनवाई और कोई कार्रवाई नहीं करने […]

You May Like

मनोरंजन