स्पेसएक्स ने की स्टारशिप रॉकेट की सातवीं परीक्षण उड़ान शुरू

लॉस एंजिल्स 17 जनवरी (वार्ता) अमेरिकी अंतरिक्ष कंपनी स्पेस एक्सप्लोरेशन टेक्नोलॉजीज कॉर्पोरेशन (स्पेसएक्स) ने गुरुवार को अपने विशाल स्टारशिप रॉकेट की सातवीं परीक्षण उड़ान शुरू की।

स्टारशिप ने अमेरिकी राज्य टेक्सास में ब्राउन्सविले के पास कंपनी की स्टारबेस सुविधा से लगभग 4:07 बजे उड़ान भरी।

स्टारशिप अंतरिक्ष में रहते हुए उपग्रह तैनाती मिशन के पहले अभ्यास के रूप में अगली पीढ़ी के स्टारलिंक उपग्रहों के आकार और वजन के समान 10 स्टारलिंक सिमुलेटर तैनात करेगा।

Next Post

लक्जरी वाहन में मिली 1.11 लाख की नशीली दवा

Fri Jan 17 , 2025
दो आरोपी गिरफ्तार, वाहन जब्त सतना : विंध्य में नशीली दवाओं के विरुद्ध पुलिस की जारी कार्रवाई के बावजूद भी तस्कर अपनी अवैध गतिविधियों से बाज नहीं आ रहे हैं. जिसके चलते आए दिन कहीं न कहीं से नशीली दवाओं के पकड़े जाने की जानकारी सामने आती रहती है. इसी […]

You May Like