डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर पीएम मोदी का विशेष लेख, राष्ट्र निर्माण में उनके अमूल्य योगदान को किया नमन

नई दिल्ली, आज डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। अपने विशेष लेख में पीएम मोदी ने डॉ. मुखर्जी को अखंड भारत का प्रणेता, प्रखर राष्ट्रवादी और भारतीय जनसंघ का संस्थापक बताते हुए उनके जीवन को साहस और राष्ट्रप्रेम का प्रेरणादायक उदाहरण करार दिया। उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी का जीवन विद्वता, जनसेवा और उच्च नैतिक मूल्यों का अद्भुत संगम था, जो आज भी करोड़ों देशवासियों को निस्वार्थ राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करता है।

एकता और अखंडता के लिए संघर्ष

प्रधानमंत्री ने डॉ. मुखर्जी के बलिदान को राजनीति से ऊपर देश की स्मृति का हिस्सा बताया। उन्होंने याद दिलाया कि कैसे डॉ. मुखर्जी ने देश के विभाजन के समय पश्चिम बंगाल को भारत का अभिन्न अंग बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और बाद में जम्मू-कश्मीर के मुद्दे पर अपने प्राणों का बलिदान दिया। पीएम मोदी ने कहा कि 2019 में अनुच्छेद 370 और 35(ए) को हटाना उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि थी, क्योंकि उनका एकमात्र लक्ष्य भारत की एकता और अखंडता की रक्षा करना था।

आधुनिक भारत की मजबूत नींव

लेख में पीएम मोदी ने डॉ. मुखर्जी के उद्योग और आपूर्ति मंत्री के रूप में उनके विराट विजन पर प्रकाश डाला। उन्होंने दामोदर वैली कॉरपोरेशन और सिंदरी उर्वरक संयंत्र जैसी ऐतिहासिक पहलों का उल्लेख करते हुए कहा कि डॉ. मुखर्जी आधुनिक औद्योगिक भारत के निर्माता थे। कलकत्ता विश्वविद्यालय के सबसे युवा कुलपति के रूप में उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों को सराहते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी दूरदर्शी नीतियां आज भी युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं, जो एक सशक्त, आत्मनिर्भर और विकसित भारत के संकल्प को नई ऊर्जा दे रही हैं।

Next Post

ज़ेलेंस्की को यूक्रेन के लोगों की परवाह नहीं, चाहे वे ज़िंदा हों या मुर्दा: ज़खारोवा

Mon Jul 6 , 2026
माॅस्को, 06 जुलाई ( वार्ता) रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया ज़खारोवा ने रविवार को कहा कि यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की को जीवित या मृत किसी भी यूक्रेनी लोगों की परवाह नहीं है। वह यूक्रेन के सैनिकों के शव निकालने के लिए कॉन्स्टेंटिनोव्का पर हमले रोकने से इनकार करने […]

You May Like