आधी रात को खुले कार्तिकेय मंदिर के पट, तड़के 4 बजे से भक्तों की कतारें

ग्वालियर:शहर में भगवान कार्तिकेय का अनोखा मंदिर है. जिसके साल में एक ही बार 24 घंटे के लिए कार्तिक पूर्णिमा के दिन पट खुलते हैं. इस मौके पर बड़ी संख्या में भक्तों ने कतारबद्ध होकर भगवान कार्तिकेय के दर्शन किए. रात 12 बजे मंदिर के पट खोले गए. बुधवार सुबह 4 बजे से कार्तिकेय मंदिर में भक्तों की कतारें लग गईं. यह मध्यप्रदेश का इकलौता कार्तिकेय भगवान का मंदिर है.
ये मंदिर 400 साल से ज्यादा पुराना है. जहां भगवान कार्तिकेय के साथ गंगा-यमुना-सरस्वती की त्रिवेणी मूर्ति है. दूरदराज से भक्त यहां साल में एक बार खिंचे चले आते हैं. शहर के जीवाजीगंज में स्थित यह ऐसा मंदिर है, जहां कार्तिकेय स्वामी की 6 मुखी प्रतिमा स्थापित है. भगवान कार्तिकेय के साथ इस मंदिर में हनुमान जी, गंगा, जमुना, सरस्वती और लक्ष्मीनारायण आदि की प्रतिमाएं भी हैं. इन सभी मंदिरों में तो प्रतिदिन दर्शन होते हैं, लेकिन भगवान कार्तिकेय के साल में एक बार ही कार्तिक पूर्णिमा पर दर्शन होते हैं।
आधी रात के बाद साल में एक बार रात 12 बजे मंदिर के पट खोले गए और विशेष श्रृंगार के बाद भगवान कार्तिकेय के दर्शन भक्तों को सुबह 4 बजे से कराए गए. देश के हर हिस्से से भक्त कार्तिकेय भगवान के दर्शन करने के लिए पहुंचे हैं. माना जाता है कि दर्शन करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं.

Next Post

गुरुनानक जयंती पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने गुरुद्वारे में की अरदास, दी शुभकामनाएं

Wed Nov 5 , 2025
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुनानक जयंती के अवसर पर अरेरा कॉलोनी स्थित गुरुद्वारे में पहुंचकर अरदास की और मत्था टेका। उन्होंने शबद कीर्तन का श्रवण किया और सभी को गुरुपरब की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार गुरु तेग बहादुर की जयंती और […]

You May Like