कालोनियों के नाम भगवान पर रखे और प्लाट बेच कर लापता कालोनाइजर

विदिशा। शहर और उसके आसपास कालोनाईजर अवैध कालोनियों को काटने के पहले लोगों को कई सपने दिखाते है और जब कालोनी कट जाती है और प्लाट बिक जाते हैं उसके बाद कालोनाइजर लापता हो जाते हैं. और यहां पर रहने वाले लोग जरूरत की सुविधाओं के लिए परेशान होते नजर आते हैं.सडक़, पानी, बिजली और सुरक्षा के लिए नपा और प्रशासन के अधिकारियों के चक्कर लगाते रहते हैं. अभी जब से बारिश का दौर शुरू हुआ तब से करीब एक दर्जन से ज्यादा कालोनियों के रहवासी और परेशानियों को लेकर कलेक्टर के पास पहुंच चुके हैं. अधिकांश रहवासियों की यही शिकायत है कि उनको कालोनी में वह सुविधाएं नहीं मिल रही है जिनका वादा कर कालानियों में प्लाट बेंचा गया था. वहीं वायपास और शहर के दूसरों इलाकों में 100 के आसपास अवैध कालोनियां आकार ले चुकी हैं वहीं बड़ी संख्या में अवैध कालोनियां आकार भी ले रहीं है. जिस तरफ न तो नपा के अधिकारियों का ध्यान है और न ही राजस्व अमला इस तरफ गौर कर रह है.

वार्ड नंबर 26 रॉयल सिटी के पास जयप्रकाश कॉलोनी के रहवासी सडक़ समस्या से काफी परेशान हैं। कुछ दिन पहले सडक़ निर्माण करने की मांग को लेकर कलेक्टर के नाम संयुक्त कलेक्टर निकिता तिवारी को महिलाओं ने ज्ञापन दिया था और मांग की थी कि जल्द से जल्द सडक़ का निर्माण कराया जाए। इस दौरान सुशीला श्रीवास्तव, पूनम पांडे, कलावती, प्रभा, सीमा, सुनीता आदि महिलाओं ने बताया कि रायल सिटी पुलिया से लेकर जयप्रकाश कॉलोनी तक करीब डेढ़ सौ मीटर का रोड है जिस पर वर्तमान में कीचड़ होने के कारण लोगों को आने-जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि ठेकेदार द्वारा कॉलोनी में नालियों का निर्माण कराया गया था, वह घटिया होने के कारण नालियां ओवर फ्लो हो रही हैं और उनका पानी सडक़ पर आ जाता है। उन्होंने कहा कि ठेकेदार द्वारा नाली निर्माण के दौरान पानी निकासी के अनुसार नालियां नहीं बनाई गई हैं, जिसके कारण से परेशानी हो रही है। उन्होंने बताया कि पिछले तीन-चार वर्षो से वह सडक़ निर्माण करने की मांग को लेकर नगर पालिका में कई बार आवेदन दे चुके हैं, लेकिन अब तक उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई है। इसी सडक़ निर्माण की मांग को लेकर कलेक्टर के नाम आवेदन दिया गया है और जल्द से जल्द सडक़ निर्माण करने की मांग की गई है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जयप्रकाश कॉलोनी की महिलाएं मौजूद थीं.

 

 

Next Post

अमानक बीज से बर्बाद हुई फसल, धरने पर बैठे अन्नदाता

Tue Jul 22 , 2025
आष्टा. क्षेत्र के अनेक किसानों की सोयाबीन की फसल इस बार पूरी तरह बर्बाद हो गई. जिसका मुख्य कारण उन्हें कृषि केंद्रों से मिला गलत बीज बताया जा रहा है. नाराज किसानों ने सोमवार को तहसील कार्यालय पहुंचकर जोरदार धरना प्रदर्शन किया धरना प्रदर्शन में शामिल किसानों ने बताया कि […]

You May Like