अभी अभी घूस लेते पकड़ा गया पटवारी

ग्वालियर: ग्वालियर लोकायुक्त पुलिस ने अभी अभी एक घूसखोर पटवारी को पकड़ा है। आरोपी पटवारी जमीन का नामांतरण करने के एवज में दो हजार की घूस ले रहा था। खबर लिखे जाने तक कार्रवाई जारी थी।लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक ग्वालियर राजेश मिश्रा ने बताया कि लोकायुक्त पुलिस ने दो हजार की घूस लेते पटवारी हल्का नंबर 33 मोजा सिहोनिया तहसील अंबाह जिला मुरैना सुनील पुत्र गोपाल शर्मा को पकड़ा है।

पटवारी सुनील शर्मा ने फरियादी राममोहन पुत्र मुंशी सिंह गुर्जर निवासी ग्राम खेतोदो गोहद जिला भिंड से ग्राम खुड़ी में खरीदी गई जमीन का नामांतरण करने के एवज में 8 हजार की रिश्वत मांगी थी। जैसे ही बुधवार को रिश्वत की राशि दो हजार राममोहन ने पटवारी सुनील शर्मा को दी तो वैसे ही लोकायुक्त पुलिस ने उसे पकड़ लिया। ट्रेप करने वाली टीम में डीएसपी विनोद सिंह कुशवाह, इंस्पेक्टर बृजमोहन नरवरिया, अंजली शर्मा शामिल थे।

Next Post

पटेल और यादव ने की विश्वविद्यालयों के कार्यों की समीक्षा

Wed Jan 8 , 2025
भोपाल:मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज यहां विभिन्न विश्वविद्यालयों के कार्यों की समीक्षा की।आधिकारिक सूत्रों के अनुसार राजभवन में आयोजित समीक्षा बैठक में उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल, उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार और विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलगुरु भी मौजूद थे। इसके पहले डॉ […]

You May Like