अमानक बीज से बर्बाद हुई फसल, धरने पर बैठे अन्नदाता

आष्टा. क्षेत्र के अनेक किसानों की सोयाबीन की फसल इस बार पूरी तरह बर्बाद हो गई. जिसका मुख्य कारण उन्हें कृषि केंद्रों से मिला गलत बीज बताया जा रहा है. नाराज किसानों ने सोमवार को तहसील कार्यालय पहुंचकर जोरदार धरना प्रदर्शन किया

धरना प्रदर्शन में शामिल किसानों ने बताया कि कृषि विभाग द्वारा प्रमाणित बताकर जो बीज वितरित किए गए थे, वे या तो अंकुरित ही नहीं हुए या पौधे निकलने के कुछ दिन बाद ही सूख गए. इस कारण हजारों किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है. उन्होंने कलेक्टर से भी सर्वे कराकर मुआवजा देने की मांग की थी, लेकिन अब तक कोई सर्वे प्रारंभ नहीं हो सका. किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि दोषी बीज विक्रेता और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए एवं किसानों को उचित मुआवजा दिया जाए. धरना स्थल पर बड़ी संख्या में किसान एकत्रित हुए थे. उन्होंने नारेबाजी करते हुए तहसीलदार को ज्ञापन भी सौंपा. प्रदर्शन में किसान नेता, ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे. किसानों ने चेतावनी दी कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो वे उग्र आंदोलन करेंगे और कलेक्टर कार्यालय का घेराव भी करेंगे.

 

Next Post

हादसों से बचाने गौवंश को लगा रहे रेडियम

Tue Jul 22 , 2025
सीहोर. बारिश में सड़कों पर घूमते गोवंश सड़क दुर्घटनाओं का बड़ा कारण बनते जा रहे हैं. खासकर रात के समय वाहनों की चपेट में आ रहे हैं. इससे अनेक गंभीर सड़क हादसे हो रहे हैं. देवास-भोपाल मार्ग पर गौवंश को हटाने के लिए एक कैटल रेस्क्यू व्हीकल तैनात है. जिससे […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।