हादसों से बचाने गौवंश को लगा रहे रेडियम

सीहोर. बारिश में सड़कों पर घूमते गोवंश सड़क दुर्घटनाओं का बड़ा कारण बनते जा रहे हैं. खासकर रात के समय वाहनों की चपेट में आ रहे हैं. इससे अनेक गंभीर सड़क हादसे हो रहे हैं. देवास-भोपाल मार्ग पर गौवंश को हटाने के लिए एक कैटल रेस्क्यू व्हीकल तैनात है. जिससे रात्रि में पशुओं की पहचान के लिए उनके गलों में चमकने वाली पट्टियां लगाई जा रही हैं. कॉरिडोर मैनेजर राजीव मिश्रा ने बताया कि 1 जुलाई से यह अभियान लगातार जारी है. जिसके अंतर्गत आवारा गौवंश को मार्ग से हटाकर आसपास की गौशालाओं में छोड़ा जा रहा है. लेकिन अब आसपास की लगभग सभी गौशालाएं पूरी तरह भर चुकी हैं. जिसके कारण गोवंश को हटाने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है.

 

 

Next Post

सरपंच को पद से हटाने पंचों ने सौंपा अविश्वास प्रस्ताव

Tue Jul 22 , 2025
भैरुंदा. ग्राम पंचायत नीलकंठ की उपसरपंच सहित समस्त पंचों ने सरपंच की कार्यप्रणाली पक्षपातपूर्ण एवं स्वार्थपूर्ण रवैये व अन्य गड़बड़ी के मामले को लेकर सरपंच को पद से पृथक करने अविश्वास प्रस्ताव एसडीएम मदनसिंह रघुवंशी को सौंपा है. . ग्राम नीलकंठ में सरपंच संतोष वर्मा को हटाने की मांग को […]

You May Like