झोलाछाप डॉक्टर के क्लीनिक पर प्रशासन की कार्रवाई, वैध डिग्री नहीं मिली

परासिया। ग्रामीण अंचलों में प्रैक्टिस कर रहा है झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ अभियान छोड़ते हुए स्वास्थ्य विभाग में छापा मार कार्रवाई की है।उमरेठ तहसील के

ग्राम खंसवाड़ा में झोलाछाप प्राइवेट प्रैक्टिशनर रज्जू मालवी, पिता गणेश मालवी, के क्लीनिक पर 22 जुलाई 2026 को प्रभारी खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. अंकित सहलाम के नेतृत्व में गठित संयुक्त टीम ने चिकित्सकीय दस्तावेजों की जांच की।

जांच के दौरान मौके पर कोई भी वैध डिग्री एवं डिप्लोमा नहीं पाया गया। टीम को क्लीनिक से बॉटल, इंजेक्शन एवं दवाइयां मिलीं, जिन्हें जब्त कर क्लीनिक को सील कर दिया गया। इस संबंध में पंचनामा भी तैयार किया गया।

कार्रवाई के दौरान संयुक्त टीम में मुख्य रूप से डॉ. शशांक तिवारी, चिकित्सा अधिकारी प्रियंका सूर्यवंशी, ओपी साहू, संतोष डिगरसे, अंजना विश्वकर्मा, अनीता युवनाती एवं कांस्टेबल धीरेन्द्र जाट उपस्थित रहे।

Next Post

बंधक प्लॉट बेचने पर गीता विहार कॉलोनी के डायरेक्टर पर ईओडब्ल्यू का केस

Wed Jul 22 , 2026
इंदौर. देपालपुर की गीता विहार कॉलोनी में शासन के पास बंधक रखे भूखंडों को बेचने के मामले में आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) इंदौर ने कॉलोनी विकसित करने वाली कंपनी के डायरेक्टर सहित अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है. आरोप है कि बंधन मुक्त कराए बिना चार भूखंडों […]

You May Like