बस स्टैंड से 27 बोरी मावा जप्त खाद्य विभाग और पुलिस की संयुक्त छापेमारी

छतरपुर। कलेक्टर पार्क जैसवाल के निर्देश पर छतरपुर खाद्य विभाग और सिटी कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने बुधवार को बस स्टैंड क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए 27 बोरी मिल्क केक (मावा) जप्त किया है।

जानकारी के अनुसार, प्रशासन को मिल्क केक में मिलावट की आशंका संबंधी सूचना प्राप्त हुई थी। इसके बाद तत्काल कार्रवाई करते हुए संयुक्त टीम ने बस स्टैंड पर पहुंचकर संदिग्ध मावा जब्त किया। जप्त की गई 27 बोरियों को सिटी कोतवाली थाने में रखवाया गया है, जहां जांच की प्रक्रिया जारी है।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि जब्त मावा के सैंपल लेकर प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं ताकि उसकी गुणवत्ता की जांच की जा सके। रिपोर्ट आने के बाद दोषियों के विरुद्ध आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि त्योहारों के मद्देनजर जिलेभर में मिलावटी खाद्य पदार्थों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 

Next Post

घर के बाहर बैठी बालिका को सांप ने काटा, जिला अस्पताल में भर्ती

Thu Oct 9 , 2025
छतरपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ग्राम बृजपुरा में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहाँ आज सुबह करीब 10 बजे एक बालिका को सांप ने काट लिया। जानकारी के अनुसार, जय देवी पाल नाम की यह बच्ची अपने घर के बाहर बैठी हुई थी, तभी अचानक एक सांप ने […]

You May Like