घर के बाहर बैठी बालिका को सांप ने काटा, जिला अस्पताल में भर्ती

छतरपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ग्राम बृजपुरा में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहाँ आज सुबह करीब 10 बजे एक बालिका को सांप ने काट लिया। जानकारी के अनुसार, जय देवी पाल नाम की यह बच्ची अपने घर के बाहर बैठी हुई थी, तभी अचानक एक सांप ने उसे डस लिया।

घटना के बाद घबराए परिजन पहले झाड़-फूंक कराने के लिए उसे गांव के ही एक झाड़फूंक करने वाले के पास ले गए, लेकिन हालत में सुधार न होने पर तुरंत बच्ची को छतरपुर जिला अस्पताल लाया गया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने बालिका को चौथी मंजिल के वार्ड में भर्ती कर लिया है, जहां उसका उपचार जारी है।

डॉक्टरों के मुताबिक बच्ची की स्थिति फिलहाल स्थिर है, लेकिन उसे 24 घंटे निगरानी में रखा गया है। ग्रामीणों ने बताया कि बरसात के बाद क्षेत्र में अक्सर सांप निकलने की घटनाएं बढ़ जाती हैं, जिससे लोगों में भय का माहौल है।

अस्पताल प्रशासन ने अपील की है कि सांप काटने की स्थिति में झाड़-फूंक पर समय बर्बाद न करें और तुरंत नजदीकी अस्पताल में उपचार कराएं, क्योंकि सही समय पर इलाज से जान बचाई जा सकती है।

 

Next Post

रबी सीजन में खाद संकट गहराया, किसानों की बढ़ी परेशानियां

Thu Oct 9 , 2025
छतरपुर। रबी सीजन नजदीक आने के साथ ही प्रदेशभर में किसानों की चिंताएं बढ़ती जा रही हैं। छतरपुर सहित कई जिलों में खाद की भारी किल्लत देखने को मिल रही है। हालात ऐसे हैं कि किसानों को खाद की एक-एक बोरी के लिए घंटों लंबी लाइनों में खड़ा रहना पड़ […]

You May Like