इंदौर: देहात क्षेत्र में पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने पटाखा फैक्ट्री, गोदाम और दुकानों में सुरक्षा व्यवस्था और वैधता की जांच की. निरीक्षण के दौरान डीएसपी हेडक्वार्टर उमाकांत चौधरी, एसडीएम राकेश परमार, तहसीलदार रावत और सिमरोल थाना प्रभारी अमित कुमार की टीम सिमरोल क्षेत्र के पांच स्थानों पर पहुँची.
टीम ने लक्ष्मी फायर वर्क्स नौमील दतोदा, मेसर्स लक्ष्मी फायर वर्क्स फैक्टरी और गोदाम, सतनाम फायर वर्क्स घोसीखेड़ा रोड, राजकुमार फायर वर्क्स फैक्टरी और गोदाम, तथा प्रभु फायर वर्क्स गोदाम का निरीक्षण किया.
निरीक्षण के दौरान कारखाना संचालकों और दुकानदारों को सुरक्षा सतर्कता के निर्देश दिए गए और सभी दस्तावेजों की वैधता की जांच की गई. अधिकारियों ने यह भी निर्देश दिए कि सभी कर्मचारियों की जानकारी थाने में अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराई जाए. पुलिस और प्रशासन ने कहा कि इस प्रकार के निरीक्षण नियमित रूप से जारी रहेंगे ताकि पटाखा उत्पादन और बिक्री में सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित किया जा सके
