
सिंगरौली । जिले में पिछले कुछ दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया है। रिमझिम फुहारों से जहां लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली है, वहीं खेतों में भी रौनक लौट आई है। किसानों ने धान की फसल के लिए पलावा रोपाई का कार्य तेज कर दिया है।
खेतों में पानी भरने से कृषि गतिविधियां गति पकड़ रही हैं और ग्रामीण क्षेत्रों में उत्साह का माहौल है। जिले की सामान्य औसत वर्षा 1232.1 मिमी निर्धारित है। मौसम का यह बदला हुआ मिजाज किसानों के लिए राहत लेकर आया है। यदि आने वाले दिनों में इसी तरह संतुलित वर्षा होती रही तो खरीफ फसलों, विशेषकर धान की खेती को बड़ा लाभ मिलने की उम्मीद है।
