भाजपा ने पहले दिन से ही दिल्लीवालों को धोखा देना शुरू कर दिया: आतिशी

नयी दिल्ली (वार्ता) आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने गुरुवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली सरकार ने पहले दिन से ही दिल्लीवालों को धोखा देना शुरू कर दिया।

सुश्री आतिशी ने एक वीडियो जारी कर कहा कि चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और सभी भाजपा नेताओं ने वादा किया था कि पहली कैबिनेट में ही दिल्ली की हर महिला को 2500 रुपया हर महीना देने की योजना पास करेंगे, लेकिन आज पहली कैबिनेट हुई और इस पर कोई निर्णय नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि दुख की बात है कि एक महिला मुख्यमंत्री ने महिलाओं से किया अपना वादा पहले दिन ही तोड़ दिया।

उन्होंने कहा कि दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज सुबह भी इस बात को दोहराया था कि कैबिनेट की पहली बैठक में महिलाओं को 2500 रुपया प्रति माह देने का निर्णय लिया जाएगा लेकिन उन्होंने पहले दिन से ही धोखा देना शुरू कर दिया। भाजपा की दिल्ली सरकार ने पहले दिन से ही दिल्लीवालों को धोखा देना शुरू कर दिया।

Next Post

दिल्ली की अदालत ने खारिज की बांसुरी स्वराज के खिलाफ मानहानि की शिकायत

Fri Feb 21 , 2025
नयी दिल्ली, (वार्ता) दिल्ली की एक अदालत ने गुरुवार को आम आदमी पार्टी (आप) के नेता एवं पूर्व विधायक सत्येंद्र जैन की ओर से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सांसद बांसुरी स्वराज के खिलाफ दायर मानहानि की शिकायत खारिज कर दी। शिकायतकर्ता (श्री जैन) ने आरोपी व्यक्तियों यानी सुश्री स्वराज […]

You May Like