एलपीजी, पेट्रोल डीजल का पर्याप्त स्टॉक, अफवाहों पर ध्यान न दें: गौरव

सिंगरौली : म.प्र. शासन के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के निर्देश के परिपेक्ष्य में कलेक्टर गौरव बैनल ने जिले के नागरिको से अपील करते हुये पैनिक बुकिंग न करने और घरेलू गैस का आवश्यकता अनुसार उपयोग करने को कहा है। साथ ही गैस एजेंसियों को कालाबाजारी, जमाखोरी रोकने के सख्त निर्देश दिए हैं, उन्होंने गैस एजेंसियों को घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता देने के निर्देशित किया। होटल, रेस्तरां और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को कॉमर्शियल गैस की कमी के कारण वैकल्पिक ईंधन का उपयोग करने की सलाह दी गई है।

कलेक्टर ने कहा है कि नागरिक गैस सिलेंडर की किल्लत की अफवाहों पर ध्यान न दें और अनावश्यक बुकिंग न करें। घरेलू सिलेंडरों का विवेकपूर्ण उपयोग करें, ताकि सिस्टम पर दबाव कम हो। कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों के साथ-साथ जिला आपूर्ति अधिकारी, गैस वितरकों को निर्देशित किया कि कालाबाजारी या अधिक मूल्य पर बिक्री होने पर कड़ी कार्रवाई की की जायें। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस को गोदामों और वितरण व्यवस्था पर लगातार नजर रखने के निर्देशित किया। उन्होंने जिला आपूर्ति अधिकारी को निर्देशित किया कि गैस वितरण से संबंधित सीएम हेल्प लाईन में प्राप्त होने वाली शिकायतों का तत्परता के साथ निराकरण करें। साथ गैस वितरण एजेंसियों से समन्वय बनाकर प्रति दिवस उपभोक्तओ के गैस वितरण एवं स्टाक की जानकारी संधारित करें।
डिलेवरी के 25 दिन बाद ही नई बुकिंग स्वीकार्य
कलेक्टर ने कहा है कि वर्तमान में प्रदेश के साथ-साथ जिले में भी एलपीजी, पेट्रोल डीजल का पर्याप्त स्टाक एवं आपूर्ति बनी हुई। उन्होंने कहा कि घरेलू उपभोक्ताओं को नियमित गैस आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए एलपीजी वितरण व्यवस्था में कुछ अतिरिक्त कदम उठाए गए हैं, इसके तहत पिछली डिलेवरी के 25 दिन बाद ही नई बुकिंग स्वीकार्य की जा रही है। इस व्यवस्था का उद्देश्य कालाबाजारी और अनियमितता पर रोक लगाते हुये उपभोक्ताओं को सामान्य रूप से गैस उपलब्ध कराना है। कलेक्टर के निर्देश के परिपालन में खाद्य विभाग के अधिकारियों द्वारा गैस गोदामो का निरीक्षण किया जा रहा है

Next Post

कजलाना पेट्रोल पंप हत्याकांड: आरोपी की पहचान, पिता हिरासत में

Fri Mar 13 , 2026
इंदौर: सांवेर क्षेत्र के कजलाना गांव में पेट्रोल पंप कर्मचारी को कार से घसीटकर मौत के घाट उतारने के मामले में पुलिस ने आरोपी की पहचान कर ली है. जांच में सामने आया है कि आरोपी हीरानगर क्षेत्र का रहने वाला है. कई किलोमीटर तक लगे सीसीटीवी कैमरों की पड़ताल […]

You May Like