निगमायुक्त ने कार्य में रुचि नहीं लेने पर लगाई फटकार 

कार्यपालन यंत्री, सहायक यंत्री व प्रभारी अधिकारी को शोकॉज नोटिस

विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक में दिए दिशा-निर्देश

 

 

इंदौर. नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा ने मंगलवार को स्वच्छ भारत मिशन, भवन अनुज्ञा, जनकार्य शाखा, सीवरेज विभाग व राजस्व विभाग की सिटी बस ऑफिस में समीक्षा बैठक ली. बैठक में समस्त अपर आयुक्त, उपायुक्त, विभाग प्रमुख, झोनल अधिकारी व अन्य उपस्थित थे.

आयुक्त श्री वर्मा द्वारा बैठक में जलप्रदाय व्यवस्था की समीक्षा की गई. समीक्षा के दौरान जलप्रदाय से संबंधित कार्यो में रूचि नहीं रखने व प्राप्त शिकायतों का निराकरण समय सीमा में नहीं करने पर आयुक्त श्री वर्मा द्वारा प्रभारी अधिकारी जितेन्द्र जमीदार पर नाराजगी व्यक्त करते हुए, फटकार लगाई गई और शोकाज नोटिस जारी करने के निर्देश दिए. साथ ही आयुक्त ने सीएम हेल्प लाईन व इंदौर 311 एप के माध्यम से प्राप्त शिकायतों की झोनवार समीक्षा की गई. समीक्षा के दौरान सीएम हेल्पलाइन एवं इंदौर 311 एप में प्राप्त शिकायतों का समय सीमा में निराकरण नहीं करने व कार्य संतोषजनक नहीं पाये जाने एवं कार्य रुचि से नहीं करने पर कार्यपालन यंत्री संजीव श्रीवास्तव व सहायक यंत्री जलप्रदाय मनोज कुमार जैन को नोटिस जारी करने के निर्देश दिये गये.

स्वच्छ सर्वेक्षण की गाइड लाइन अनुसार करें कार्य

इसके साथ ही आयुक्त श्री वर्मा द्वारा भवन अनुज्ञा शाखा की भी समीक्षा करते हुए, भवन अनुज्ञा विभाग में नक्शा स्वीकृति हेतु प्राप्त आवेदन की संख्या व आवेदनो के निराकरण के संबंध में झोनवार समीक्षा करते हुए, आवेदनो का समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिये गये. इसके पश्चात आयुक्त ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत आगामी स्वच्छ सर्वेक्षण की गाइड लाईन अनुसार समस्त आवश्यक कार्य की लगातार मॉनिटरिंग करने के झोनल अधिकारी को निर्देश दिये गये.

Next Post

शहरी बस्तियों के राष्ट्रीय भू-स्थानिक ज्ञान-आधारित भूमि सर्वेक्षण का शुभारम्भ 

Wed Feb 19 , 2025
जालसभागृह में जनप्रतिनिधि व प्रशासनिक अधिकारियों ने देखा सीधा प्रसारण   इंदौर. केन्द्र सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय के भूमि संसाधन विभाग ने 26 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों के 152 शहरी स्थानीय निकायों में शहरी बस्तियों के राष्ट्रीय भू-स्थानिक ज्ञान-आधारित भूमि सर्वेक्षण (नक्शा) नामक एक पायलट कार्यक्रम शुरू […]

You May Like