ग्वालियर के 4 कॉलेजों पर लगेगा ताला

ग्वालियर: जीवाजी यूनिवर्सिटी में सम्बद्धता फर्जीवाड़े पर अब जल्द एक्शन शुरू होगा. विश्विद्यालय के कुलगुरु राजकुमार आचार्य की स्थाई समिति सदस्यों के साथ हुई बैठक के बाद बड़ा निर्णय लिया गया है. फर्जी तरीके से सम्बद्धता लेने वाले चिन्हित कॉलेजों पर अब कार्यपरिषद की बैठक के बाद कार्यवाई शुरू की जाएगी.

जीवाजी विश्विद्यालय की कार्यपरिषद ने हाल ही में 222 कॉलेजों मे से 74 कॉलेजों को सम्बद्धता दी गई. लेकिन इनमें दर्जनों ऐसे कॉलेज भी हैं, जो सिर्फ दस्तावेजों में ही संचालित हो रहे हैं. इनकी शिकायत कुलगुरु राजकुमार आचार्य को मिली थी. जिसके बाद स्थाई समिति ने चार कॉलेजों की संबद्धता खत्म करने के साथ ही 23 कॉलेज की फिर से जांच करना तय किया है.
इन कॉलेजों की सम्बद्धता खत्म करने का लिया गया निर्णय
आइडियल कॉलेज जरपुरा मेहगांव
आरएबी शिक्षा महाविद्यालय अकबरपुर ग्वालियर
जय मां शिक्षा महाविद्यालय मुरैना
फिरदौस शिक्षा महाविद्यालय कुलैथ

Next Post

बरसात आने के पहले बड़े नाले और नालियो की सफाई कराने के निर्देश

Tue May 20 , 2025
रीवा: नगर निगम आयुक्त डा. सौरभ सोनवणे ने टीएल बैठक के दौरान सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा करते हुये कहा कि लम्बित शिकायतों का त्वरित एवं प्रभावी समाधान समय सीमा में किया जाना सुनिश्चित करें.जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत शहर में जल स्त्रोंतो के संरक्षण के संबंध में कराये जा […]

You May Like