सड़क दुर्घटना में वृद्ध की मौत

रहली। पटनागंज रहली निवासी रूपचंद चौधरी (80 वर्ष) भाग्योदय अस्पताल में डॉक्टर को दिखाने के लिए सुबह 9 बजे के लगभग भाग्योदय के गेट के बाहर ऑटो स्टैंड के सामने एक बोलेरो ने टक्कर मार दी जिससे उनकी मृत्यु हो गई। भाग्योदय के गेट पर ऑटो चालक बीच सड़क पर खड़ी रहते हैं। इसके चलते अन्य वाहनों को निकलने में दिक्कतें होती हैं। आज यह घटना घट गई। ज़िला चिकित्सालय में पोस्टमार्टम के बाद बॉडी को रहली ले जाया जा रहा है

Next Post

बैरिकेट हटाने की लापरवाही: ट्रक घर में घुसा, दीवार और बिजली मीटर क्षतिग्रस्त

Mon Jul 21 , 2025
टीकमगढ़। आज पपौरा चौराहे पर एक बड़ा हादसा हो गया, जब छतरपुर से ललितपुर की ओर जा रहा ट्रक एक मकान से टकरा गया। हादसे में मकान की दीवार और बिजली मीटर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। यह घटना आज सबेरे की है। ट्रक चालक बबलू नट जब पुराने टिहरी […]

You May Like