
विजयपुर। विजयपुर मे श्री राम जन्मभूमि मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की वर्षगांठ पर ग्राम बलावनी में जन अभियान परिषद की नवांकुर संस्थान सुमन युवा शक्ति ग्राम विकास समिति बलावनी ने भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया जिसमें समस्त ग्राम वासियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। विगत वर्ष जिला प्रशासन द्वारा 12 जनवरी से 22 जनवरी तक संपूर्ण जिले में श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा मंदिर के उपलक्ष में कलश यात्रा एवं दीपदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जिसमें मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद की नवांकुर संस्थाओं ने संपूर्ण जिले में वृहद अभियान चलाया था उसी तारतम्य में वर्षगांठ पर सुमन युवा शक्ति ग्राम विकास समिति बलावनी के द्वारा कलश यात्रा धूमधाम से निकाली गई। ग्राम पंचायत बलावनी के पूर्व सरपंच रामदयाल रावत ग्राम रोजगार सचिव रविशंकर रावत सुमन युवा शक्ति ग्राम विकास समिति बलावनी के अध्यक्ष सुरेश माली, सचिव रामलखन सुमन सह प्रभारी हेमंत शर्मा,कमलेश माली रमाकांत माली जगदीश माली नरेश रावत श्याम रावत लाखन रावत सुग्रीव महेश रावत गणेश रावत जंडेल रावत सत्यनारायण रावत एवम सभी माता बहनों एवम सभी ग्राम वासियों ने कलश यात्रा निकाली।
