चेंगदू, (वार्ता) चीन के दक्षिण-पश्चिमी प्रांत सिचुआन में भूस्खलन के कारण 10 लोगों की मौत हो गयी है, 19 लोग लापता हैं और दो घायल हो गये हैं।
आपातकालीन बचाव मुख्यालय के अनुसार, भूस्खलन में 10 घर दब गये और 100 हेक्टेयर से अधिक फसलें नष्ट हो गयीं। भूस्खलन आठ फरवरी को जिनपिंग गांव में हुआ था, जो जुनलियन काउंटी के यिबिन शहर में स्थित है।
सशस्त्र पुलिस, अग्निशमन, आपातकालीन प्रतिक्रिया, परिवहन, चिकित्सा और अन्य बलों के 3,000 से अधिक कर्मियों को ड्रोन, श्वान दस्तों और जीवन डिटेक्टर उपकरणों की सहायता से खोज और बचाव प्रयासों में शामिल होने के लिए भेजा गया है।
वर्तमान में, 139 घरों के 767 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। प्रभावित लोगों के जीवन-यापन को सामान्य करने के लिए जुनलियन में आपदा के बाद पुनर्निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है।
