भिंड:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल आज भिंड प्रवास पर रहेंगे। वे दोपहर में मुरैना से प्रस्थान कर शाम करीब 4 बजे भिंड पहुंचेंगे, जहां कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। इसके बाद वे शाम 6 बजे संस्कृति गार्डन में आयोजित जिला स्तरीय बैठक में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन देंगे। प्रदेश अध्यक्ष के आगमन को लेकर शहर सहित मार्ग के विभिन्न स्थानों पर स्वागत की तैयारियां की गई हैं और कार्यक्रम के पश्चात वे रात्रि विश्राम के लिए ग्वालियर प्रस्थान करेंगे।
प्रदेश अध्यक्ष जिले में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक करेंगे। शाम 6 बजे संस्कृति गार्डन में आयोजित इस जिला स्तरीय बैठक में वे संगठन को मजबूत करने, बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने और आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर मार्गदर्शन देंगे।जिला स्तरीय बैठक के बाद हेमंत खंडेलवाल सर्किट हाउस परिसर में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं जिले के जनप्रतिनिधियों से भेंट कर संगठनात्मक फीडबैक लेंगे। प्रवास के दौरान वे कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित कर उन्हें पार्टी में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करेंगे। वे रात्रि में ग्वालियर के लिए करेंगे प्रस्थान भिंड जिले में निर्धारित संगठनात्मक बैठक और वरिष्ठ नेताओं से भेंट के सभी कार्यक्रम संपन्न होने के पश्चात प्रदेश अध्यक्ष रात्रि में ही ग्वालियर के लिए प्रस्थान करेंगे। ग्वालियर में ही उनका रात्रि विश्राम निर्धारित किया गया है।
