श्योपुर में भारी बारिश: एमपी का राजस्थान से संपर्क टूटा, पुल बहा

श्योपुर। जिले में पिछले 24 घंटे से हो रही लगातार बारिश ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। बारिश ने आज रात में तेज रूप ले लिया। इससे नदी नालों का जलस्तर बढ़ गया है।

श्योपुर सवाई माधोपुर नेशनल हाईवे 552 पर बोदल की पुलिया टूट गई है। इससे यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया है। वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं। शहर में सीप नदी का जलस्तर बढ़ने से किला रोड, हरिजन बस्ती और गुप्तेश्वर मंदिर क्षेत्र समेत कई निचली बस्तियां जलमग्न हो गई हैं। देर रात से हो रही लगातार बारिश से एक बार फिर बह गया निर्माणाधीन बोदल का पुल, श्योपुर सवाई माधोपुर सड़क मार्ग भी बंद हो गया है, जिससे राजस्थान से संपर्क टूट गया है। वहीं छात्र छात्राएं टूटे हुए पुल से जान जोखिम में डालकर निकल रहे हैं। प्रशासन ने इन क्षेत्रों में अलर्ट जारी किया है। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी जा रही है।

Next Post

ईडी ने भूमि घोटाला मामले में जम्मू में कई जगहों पर छापेमारी की

Fri Aug 22 , 2025
जम्मू, 22 अगस्त (वार्ता) प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अध्किकारियों ने शुक्रवार को जम्मू के विभिन्न जगहों पर भूमि घोटाले के संबंध में पटवारियों, नायब तहसीलदारों और अन्य राजस्व अधिकारियों के आवासों पर छापेमारी की। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक ईडी की टीम ने भूमि घोटाले और कस्टोडियन भूमि से जुड़े भ्रष्टाचार […]

You May Like

मनोरंजन