कार ने बाइक व टमटम में मारी टक्कर, दो घायल

ग्वालियर। एक लापरवाह कार चालक ने बाइक व टमटम में टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार व टमटम में बैठी सवारी घायल हो गई। घटना गोला का मंदिर थाना क्षेत्र के पिंटो पार्क रोड पर बूस्टर पंप की है। पुलिस ने मामला कायम कर कार चालक की तलाश शुरु कर दी है।

हेमंत बघेल 20 वर्ष पुत्र बिजेन्द्र सिंह बघेल निवासी बिजौली बीते रोज अपनी बाइक नम्बर एमपी 07 जेड जेड-0191 से पिंटो पार्क जा रहा था। हेमंत बघेल की बाइक के पीछे कार नम्बर एमपी 07 जेडएफ-7328 आ रही थी। बूस्टर पेट्रोल पंप के आगे कार चालक ने लापरवाही दिखाते हुए स्पीड बढ़ा दी। स्पीड बढ़ने से चालक का नियंत्रण कार से हट गया और उसने हेमंत की बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। कार सवार ने टमटम नम्बर एमपी 07 आरए-8796 को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में हेमंत बघेल बाइक सहित सड़क पर जा गिरा और घायल हो गया। वहीं टमटम में बैठा एक व्यक्ति भी घायल हुआ है। गोला का मंदिर थाने ने बताया कि घायलों की शिकायत के बाद प्रकरण दर्ज कर लिया है और कार नम्बर के आधार पर यह पता किया जा रहा है कि हादसे के समय गाड़ी चला कौन रहा था।

Next Post

फ्लाईओवर पर तूफान और स्विफ्ट में भिड़ंत

Sat Sep 20 , 2025
जबलपुर। मदनमहल-दमोहनाका फ्लाईओवर में तूफान और स्विफ्ट में भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। जानकारी के मुताबिक नैनीताल में तूफान क्रमांक एमपी 20 जेडबी 4598 और स्विफ्ट क्रमांक एमपी 20 जेड एन 2557 के बीच टक्कर हुई, प्रारंभिक जांच में लापरवाही स्विफ्ट चालक की सामने आई […]

You May Like