सम्मेलन स्थल पहुंचे अमित शाह, नए आपराधिक कानूनों पर प्रदर्शनी का किया उद्घाटन

भोपाल: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह भोपाल के भेल दशहरा मैदान स्थित कार्यक्रम स्थल पहुंच गए हैं। यहां वे राज्य स्तरीय गोपालक सम्मेलन में शामिल हो रहे हैं।
कार्यक्रम के दौरान अमित शाह ने नए आपराधिक कानूनों और न्याय संहिता पर आयोजित राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का उद्घाटन किया और प्रदर्शनी का भ्रमण भी किया।
सम्मेलन में मध्य प्रदेश की पंजीकृत गोशालाओं के लिए 101 करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय सहायता जारी की जाएगी। इसके अलावा उज्जैन में 255 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले दूध प्रसंस्करण प्लांट का डिजिटल भूमिपूजन भी किया जाएगा।

Next Post

कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान के निर्देश पर अवैध खनन व परिवहन पर प्रशासन की सख्ती

Sat Oct 3 , 2026
ग्वालियर :कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान के कड़े रुख और स्पष्ट निर्देशों के बाद ग्वालियर जिले में अवैध खनिज के कारोबारियों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्यवाही की है। कलेक्टर के आदेश पर प्रभारी अधिकारी खनिज पंकज ध्वज मिश्रा के मार्गदर्शन में खनिज विभाग की टीम ने शनिवार को शहर के […]

You May Like