दो की मौत, एक ट्रेन की चपेट में आया तो दूसरे को ट्रक ने मारी टक्कर

इंदौर: शहर के दो इलाकों में हुए अलग-अलग हादसों में दो लोगों की जान चली गई। पहला मामला जूनी इंदौर क्षेत्र का है, जहां रेलवे ट्रैक पार करते समय 52 वर्षीय व्यक्ति की ट्रेन से कटने से मौत हो गई। वहीं दूसरा हादसा चंदन नगर क्षेत्र में हुआ, जहां इलाज के दौरान ट्रक की टक्कर से घायल युवक ने दम तोड़ दिया।

रेलवे ट्रैक पार करते वक्त ट्रेन की चपेट में आया व्यक्ति जूनी इंदौर के प्रकाश का बगीचा निवासी बबलू वर्मा सोमवार रात रेलवे पटरी के किनारे से घर लौट रहे थे, तभी वे ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसा रेलवे ब्रिज के पास हुआ। बबलू वायसर फैक्ट्री में काम करते थे और रोजाना की तरह लोहामंडी की ओर टहलने निकले थे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर जांच शुरू कर दी है।
इलाज के दौरान घायल युवक की मौत
दूसरा मामला चंदन नगर थाना क्षेत्र का है। यहां 30 वर्षीय आकाश निवासी बड़ोदिया, 23 मई को ट्रक की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गया था। इलाज के दौरान सोमवार को उसकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक हादसा नावदापंथ क्षेत्र में हुआ था। आकाश खेत में मजदूरी करता था। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Next Post

तेज रफ्तार कंटेनर ने बाईक सवार को रौंदा, दो की मौत, एक बच्चा घायल

Tue May 27 , 2025
मंडला: नेशनल हाईवे पर ग्राम भावल के पास एक भीषण सड़क दुर्घटना घटित हो गई। इस हादसे में एक महिला और एक पुरूष की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, वहीं एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बच्चे को जिला चिकित्सालय मंडला उपचार के लिए ले […]

You May Like