भूटान को 5-0 से रौंद कर भारत सैफ अंडर-20 चैपिंयनशिप के फाइनल में

माले (मालदीव), 02 अप्रैल (वार्ता) भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भूटान को 5-0 से हराकर सैफ अंडर 20 चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बना ली है। जहां उसका मुकाबला बंगलादेश से होगा।

नेशनल स्टेडियम में बुधवार रात खेले गये मुकाबले में मौजूदा चैंपियन टीम ने रफ़्तार, सटीकता और जबरदस्त फिनिशिंग से भरा एक शानदार प्रदर्शन किया। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम का शुक्रवार को बंगलादेश के खिलाफ फाइनल मुक़ाबला तय हो गया, क्योंकि दूसरे सेमीफाइनल में बंगलादेश ने नेपाल को 1-0 से हराया था।

मैच में रोहेन सिंह चापामयुम सबसे बेहतरीन खिलाड़ी बनकर उभरे। उन्होंने 56वें और 57वें मिनट में दो गोल किए और भारत के आक्रामक खेल में अहम भूमिका निभाई। बाकी गोल ओमांग डोडुम (4′), मो. अरबाश (44′), और सब्स्टीट्यूट मालेमंगम्बा थोकचोम (90 2′) ने किए।

 

Next Post

दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज रासी वैन डेर डुसेन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा

Thu Apr 2 , 2026
केप टाउन, 02 अप्रैल (वार्ता) दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज रासी वैन डेर डुसेन ने सभी फॉर्मेट में खेलने के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। इस दाएं हाथ के बल्लेबाज ने दो अप्रैल को अपने इस फैसले की पुष्टि की। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर एक दिल को […]

You May Like