सनम बेवफा… सोनम निकली बेवफा.

राजा रघुवंशी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, पत्नी सोनम ने ही कराई थी राजा की हत्या
इंदौर: मेघालय के सोहरा में हनीमून पर गए इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या की गुत्थी सुलझ गई है. इस सनसनीखेज हत्याकांड की साजिश खुद उसकी पत्नी सोनम ने रची थी. मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि सोनम के इशारे पर चार हमलावरों ने वारदात को अंजाम दिया, जिनमें से तीन को गिरफ्तार कर लिया है. एक आरोपी फरार है.

इधर, कई दिनों से लापता चल रही सोनम शनिवार देर रात उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में मिली. उसे पुलिस ने नंदगंज थाना क्षेत्र के काशी ढाबे के पास बेहोशी की हालत में पाया. पुलिस पूछताछ में उसकी पहचान सोनम रघुवंशी के रूप में हुई. फिलहाल वह बयान देने की स्थिति में नहीं है और वन स्टॉप सेंटर में महिला पुलिस की निगरानी में है. मेघालय के शिलांग से 23 मई को लापता हुई सोनम रघुवंशी का शनिवार देर रात उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में पता चल गया.

सोनम ने अपने भाई गोविंद रघुवंशी को वीडियो कॉल कर खुद के सुरक्षित होने की जानकारी दी और अपनी लोकेशन बताई। इसके बाद गाजीपुर पुलिस भी सक्रिय हुई और उसे एक ढाबे के पास से बरामद किया. सोनम की सूचना मिलते ही गोविंद ने इंदौर में अपने बड़े भाई विपिन रघुवंशी को भी जानकारी दी. फिलहाल सोनम को गाजीपुर के वन स्टॉप सेंटर में महिला पुलिस की निगरानी में रखा गया है.

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक वह शारीरिक और मानसिक रूप से थकी हुई है और बयान देने की स्थिति में नहीं है. उल्लेखनीय है कि 2 जून को सोनम के पति राजा रघुवंशी का शव मेघालय के सोहरा क्षेत्र में एक गहरी खाई में मिला था। तब से ही सोनम लापता थी. घटना के बाद से शिलांग पुलिस जांच में जुटी थी. अब सोनम के मिलने के बाद इस हत्याकांड से जुड़े कई अहम सवालों के जवाब मिलने की उम्मीद है. शिलांग पुलिस और सोनम के परिजन गाजीपुर के लिए रवाना हो गए हैं.

Next Post

अस्पताल में भर्ती मरीज पर दो लोगों ने किया हमला

Mon Jun 9 , 2025
सतना: जिला चिकित्सालय में रविवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब वहां पर भर्ती मरीज पर दो अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने बयान लेकर विवेचना शुरु कर दी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार सोहावल में दो बाइक की टक्कर हो […]

You May Like