मनरेगा का नाम बदलने से भाजपा का चेहरा उजागर : भदौरिया

ग्वालियर: कांग्रेस के पूर्व जिला महामंत्री जितेन्द्र सिंह भदौरिया ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) का नाम बदलने पर नाराज़गी जताई है। उन्होंने गांधीजी के विचारों और उनके नाम से जुड़ी योजनाओं को खत्म करने के प्रयासों का विरोध किया।उन्होंने आरोप लगाया कि मनरेगा जैसी ऐतिहासिक योजना का नाम बदलकर “विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन ग्रामीण कर दिया गया है।

उन्होंने इसे गांधीजी के नाम और उनके विचारों का अपमान बताया और कहा कि नाम बदलना नहीं, बल्कि रोजगार बढ़ाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि मनरेगा देश के गरीब, मजदूर और ग्रामीण परिवारों के लिए रोजगार की रीढ़ रही है। मनरेगा भले ही कांग्रेस सरकार की देन हो, लेकिन यह किसी पार्टी की योजना नहीं, बल्कि देश और जनता से जुड़ा एक कानून है।

Next Post

अनंता से बदलेगा उज्जैन का भविष्य, नौकरियां मिलेगी अनन्त

Wed Dec 24 , 2025
उज्जैन: महाकाल की नगरी अब केवल धर्म और आस्था तक सीमित नहीं रह जाएगी, बल्कि आने वाले समय में यह शहर उद्योग और सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी अपनी सशक्त पहचान बनाएगा. मध्यप्रदेश औद्योगिक विकास निगम द्वारा विकसित किया जा रहा आईटी पार्क अनंता उज्जैन के युवाओं के लिए […]

You May Like