डेब्यू में बने हार्टथ्रोब, फिर फ्लॉप फिल्मों की लगी लाइन, शेरशाह ने बचाया सिद्धार्थ मल्होत्रा का करियर

डेब्यू से ही हार्टथ्रोब बने सिद्धार्थ मल्होत्रा को शुरुआती सफलता के बाद कई फ्लॉप फिल्मों का सामना करना पड़ा। 2021 में रिलीज ‘शेरशाह’ ने उनके करियर को नई दिशा दी।

बॉलीवुड में हर साल कई नए चेहरे आते हैं, लेकिन कुछ ही ऐसे होते हैं जो अपने डेब्यू से ही दर्शकों के दिलों में जगह बना लेते हैं। सिद्धार्थ मल्होत्रा उन्हीं चुनिंदा सितारों में शामिल हैं। शानदार पर्सनैलिटी, चार्मिंग लुक्स और शांत स्वभाव के चलते सिद्धार्थ ने पहली ही फिल्म से खुद को ‘हैंडसम हंक’ के तौर पर स्थापित कर लिया था। हालांकि, यह सफर जितना चमकदार दिखता है, उतना ही उतार-चढ़ाव भरा भी रहा। 16 जनवरी को सिद्धार्थ मल्होत्रा अपना 41वां जन्मदिन मना रहे हैं, ऐसे में उनके करियर पर नजर डालना दिलचस्प हो जाता है।

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने फिल्मी दुनिया में कदम बतौर अभिनेता नहीं, बल्कि असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में रखा था। साल 2010 में आई करण जौहर की फिल्म ‘माय नेम इज खान’ में उन्होंने पर्दे के पीछे काम किया। इसी दौरान करण जौहर की नजर उन पर पड़ी और दो साल बाद 2012 में ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से उन्हें बतौर लीड एक्टर लॉन्च किया गया। आलिया भट्ट और वरुण धवन के साथ इस फिल्म ने न सिर्फ तीन नए सितारे दिए, बल्कि सिद्धार्थ को रातों-रात यूथ आइकन भी बना दिया।

Next Post

लाहौर में जन्म, मुंबई में संघर्ष और यूरोप में सुपरस्टारडम, जानें कबीर बेदी की कहानी

Fri Jan 16 , 2026
कबीर बेदी का जन्म लाहौर में हुआ, संघर्ष मुंबई में किया और यूरोप में वह सुपरस्टार बने। सैंडोकन से मिली अंतरराष्ट्रीय पहचान और जेम्स बॉन्ड फिल्म ऑक्टोपसी ने उन्हें ग्लोबल स्टार बनाया। कबीर बेदी भारतीय सिनेमा के उन चुनिंदा अभिनेताओं में शुमार हैं, जिनका करियर सिर्फ बॉलीवुड तक सीमित नहीं […]

You May Like