
भोपाल। कजलीखेड़ा इलाके में स्विमिंग पूल में डूबने से एक युवक की मौत हो गई. युवक अपने कुछ दोस्तों के साथ वहां घूमने गया था. मामले की जानकारी मिलने पर पुहंची पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है.
जानकारी के मुताबिक युवक की पहचान कुनाल महावत (22) निवासी बरखेड़ी के रुप में हुई है. कुनाल शुक्रवार को देर रात कजलीखेड़ा में एक रिसोर्ट में अपने चार दोस्तों के साथ गया था. कुनाल के दोस्तों ने पुलिस को बताया कि उसे तैरना नहीं आता था. सभी दोस्त रिसोर्ट में एक जगह बैठे थे, उस दौरान कुनाल अकेले उठ कर कहीं चला गया था. वहां से चलने का मन बनाते हुए सभी ने जब कुनाल को फोन लगाया तो उसका फोन नहीं लगा. दोस्तों ने कुनाल की तलाश करनी शुरू की तो रिसोर्ट के स्विमिंग पूल में उसका शव तैरता दिखाई दिया. कजलीखेड़ा थाना पुलिस को तुरंत ही इसकी सूचना दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है.
